रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ़ ने सबल से किया हमला, हालत गंभीर

सहजनवां थाना क्षेत्र पुलिस चौकी घघसरा अन्तर्गत के जालहेपार निवासी एक 55 वर्षीय अधेड़ को गांव का एक मनबढ़ रास्ते के विवाद को लेकर सबल से हमला कर घायल कर दिया । जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के जालहेपार निवासी स्वामीनाथ यादव पुत्र स्व बंशू यादव के मकान के सामने प्रधान द्वारा रास्ते का निर्माण कराया जा रहा था । उसी दौरान गांव का एक मनबढ़ रास्ते में आकर खूंटा गाड़ दिया, और कार्य को रोक दिया । जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी सबल से मारकर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है । पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है । पीड़ित को सीएचसी सहजनवां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
उक्त संदर्भ में सहजनवां थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने कहा की तहरीर मिली है, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *