गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में नेपाल और बिहार से लेकर पूर्वांचल के मरीज इलाज कराने आते हैं। यहां रोजाना करीब चार हजार ओपीडी में परामर्श लेते हैं, लेकिन इलाज के लिए जरूरी दवाएं अस्पताल से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
मरीजों को मजबूरन बाहर की मेडिकल दुकानों से महंगे दामों पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी त्वचा रोग के मरीजों को हो रही है, क्योंकि सफेद दाग जैसे रोगों में उपयोग होने वाली टैक्रोलिम्नस क्रीम अस्पताल में उपलब्ध नहीं है।
बदलते मौसम के चलते खांसी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, लेकिन खांसी के सिरप की कमी से मरीज बाहर से दवाएं खरीदने को विवश हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
Leave a Reply