लोकगीत ‘दे दा ना हमरा के माहुर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी, अवनीश आर्या का भोजपुरी लोकगीत ‘दे दा ना हमरा के माहुर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में मन को सकून देने वाला एकदम फ्रेश भोजपुरी लोकगीत ‘दे दा ना हमरा के माहुर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने का बोल इतना सरल है कि बरबस ही जुबान पर आ जा रहा है। वहीं इसका संगीत मधुर और कर्णप्रिय है। इस गाने में काजल त्रिपाठी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखते ही बन रहा है।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति अवनीश आर्या बहुत रूखा व्यवहार करता है। उसे प्यार नहीं करता है। इस पर काजल त्रिपाठी उसे समझाते हुए कहती है कि…
‘जब से बियाह तोहरा भईल बा हमसे, लागता खुश नाही बाड़ा कसम से, लागेला बात हमर बाउर बलम, अरे चाही ना हमके कुछ अउर बलम, दे दा हमरा के माहुर बलम…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘दे दा ना हमरा के माहुर’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ अवनीश आर्या ने पति का रोल बखूबी निभाया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर आकाश रॉबर्ट, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *