टीआरपी किंग निर्देशक अजय कुमार झा के निर्देशन में भोजपुरिया क्रश शालू सिंह पांचवीं बार फिल्म की शूटिंग करके काफी खुश हैं। किसी निर्देशक के साथ एक एक्ट्रेस की जब बैक टू बैक कई फिल्मों की शूटिंग करें तो वाकई वह बहुत बड़ा अचीवमेंट होता है। बता दें कि वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तले जाने माने फ़िल्म निर्माता प्रदीप सिंह द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू की महाभारत’ की शूटिंग एक बार फिर अजय कुमार झा के निर्देशन में शालू सिंह कर रही हैं। इस फिल्म में उनके हीरो जय यादव हैं, जिनके साथ वह अपने अभिनय का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगी। इस फ़िल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर मुंबई में की जा रही है।
गौरतलब है कि शालू सिंह ने निर्देशक अजय कुमार झा के कुशल निर्देशन में चार भोजपुरी फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’, ‘झगड़ा गोतीन गोतीन के’, फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी’, ‘सासू जी तेरी एक ना मानूँगी’ में एक्टिंग कर चुकी हैं और अब पाँचवीं बार भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू की महाभारत’ की शूटिंग कर रही हैं।
अजय कुमार झा के निर्देशन में पांचवीं बार फिल्म की शूटिंग को लेकर सवाल के जवाब में शालू सिंह ने कहा कि ‘यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि टीआरपी किंग निर्देशक अजय कुमार झा सर के साथ लगातार फिल्में कर रही हूं। इसके लिए मैं सर को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। उनके निर्देशन में काम करने का एक अलग ही अनुभव है। मैं अपने फैंस और ऑडियंस को भी तहेदिल से धन्यवाद देती हूं, जो मुझे हमेशा अपना प्यार आशीर्वाद देते रहते हैं और मेरी फिल्मों को हाईएस्ट टीआरपी जीआरपी देते हैं। उन्होंने आगे बताया कि ‘नए साल में हमेशा की तरह अच्छी-अच्छी फिल्मों के साथ अपने फैंस व ऑडियंस से रूबरू होती रहूँगी। उम्मीद है कि आप सब मुझ पर हमेशा अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखेंगे।’
Leave a Reply