विकास की नई इबारत लिख रहा कियान डिस्टरलीज, प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से 1500 लोगो को मिलेगा रोजगार

गोरखपुर के गीडा में बन रहीं केयान डिस्टिलिरिज प्राइवेट लिमिटेड नए वर्ष में पूर्वांचल सहित प्रदेश के विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा । इसमें प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से 1500 लोगो को मिलेगा रोजगार । 

बताते चलें कि गत वर्ष ही 12 अगस्त को प्रदेश  के मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कर 1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट एवं डिस्टीलरी, बॉटलिंग प्लांट के साथ आठ मेगावाट के टर्बाइन के लिए शिलान्यास कर पूर्वांचल में बेरोजगारों के पलायन को रोकने साथ एक बड़े उद्यम के निर्माण के लिए बड़ी आधारशिला रख कर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट कर विकास की बयार बहाने की शुरुआत कर दिया था । वही कंपनी के एमडी विनय सिंह ने केयान डिस्टीलरी को विकास के चरमोत्कर्ष तक पहुंचा कर आखिरी चरण में पहुंचाने का प्रयास कर डाला है । एमडी द्वारा महाप्रबंधक एपी मिश्रा के साथ मीटिंग बुलाकर डिस्टीलरी के क्षेत्र में देश की सबसे ख्यातिलब्ध ब्रांडेड कंपनी के बारे में जानकारी लेकर उन्हें वर्क ऑर्डर दिया । कंपनी निर्माण के दौरान ही एमडी विनय कुमार सिंह ने सहजनवा के शिक्षा क्षेत्र में एक विद्यालय कुवावल खुर्द को गोद लेकर उसका कायाकल्प भी करवाया । साथ ही कंपनी ने महाराष्ट्र की सिरके जैसी कंपनी से जहां दस, दस हजार मीट्रिक टन का तीन सेलों को तैयार कर लिया बल्कि मध्यप्रदेश के किसानों द्वारा अच्छे वेराइटी का एक मालगाड़ी मक्का लाकर सेलो में भरना शुरू कर दिया । कंपनी के निर्माण कार्य में महाप्रबंधक की टीम में महाप्रबंधक डिस्टीलरी देवेश सिसोदिया, उपमहाप्रबंधक वित्त प्रशांत कुमार सिंह, एजीएम अमित कुमार पांडेय, एजीएम प्रोजेक्ट अंकुर गंगवार, एजीएम यूटिलिटी नितिन दीक्षित, प्रबंधक परचेज अजय प्रकाश पांडेय सहित लगभग चौदह सौ श्रम योद्धाओं ने बिना छुट्टी लिए अनवरत गत वर्षों से रात दिन निरन्तर नए वर्ष की सौगात प्रदेश वासियों को देने के लिए पूरे उमंग, उत्साह, उल्लास के साथ जुटे हैं । प्रबंधक प्रशासन आत्मा नंद सिंह ने मीडिया के साथ सभी स्थानीय, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी गणों को नव वर्ष की मंगल कामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगल कामनाएं करते हुए सभी देशवासियों को नववर्ष की मंगल कामनाएं दी हैं ।

 

https://youtu.be/Umy2QX0KYU8?si=mc8wHalzPh2Ui8gm

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *