स्थानीय विकास खण्ड के संसारपार रोड पर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में चल रहे बड़हलगंज बाल महोत्सव के चौथे दिन सिंगिंग एवं डांसिंग के आडिसन में कई विद्यालयों के बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महोत्सव के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से स्थापित रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भांगड़ा, मराठी नृत्य, राजस्थानी नृत्य तथा नर्सरी विंग के बच्चों द्वारा पेश नृत्य को विशेष रूप से सराहा गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजू कुमार ने नन्हें कलाकारों की पेशकश को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो। आप अपने लक्ष्य के अनुसार जो भी बनो लेकिन एक बेहतर इंसान और अच्छे नागरिक जरूर बनो। बच्चों को मोबाइल के उपयोग एवं दुरुपयोग के अंतर को समझाते हुए उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान तिवारी ने कहा कि सिंगिंग व डांसिंग के साथ-साथ साइंस प्रदर्शनी में भाग लेने से बच्चों के मस्तिष्क का चौमुखी विकास होता है।इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हमेशा होना चाहिए।बड़हलगंज बाल महोत्सव के मुख्य आयोजक जयप्रकाश मिश्र ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल इस कार्यक्रम का समापन दिवस है। इसलिए आप सभी अपना समय कल अवश्य दें।कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार ज्ञानवेंद्र मिश्र एवं संचालन प्रियांशिका राव ने किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा कुलदीप पाठक, पंकज उपाध्याय, कौशलानंद दूबे,शैलेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, सुनील पाल, राजेश साहनी, चन्द्रभान निषाद, कैलाश सिंह, वाचस्पति दूबे, हरेन्द्र यादव, शिवदत्त तिवारी, मनीष यादव अवधेश यादव, गोरखनाथ दूबे, अम्बिकाशरण तिवारी,एडवोकेट राम प्रकाश मिश्र, सूरज दूबे, राजीव जायसवाल, अदिती सिंह, साधना तिवारी, प्रियंका दूबे, प्रियंका यादव,अनन्या तिवारी, सरिता शर्मा,अंजनी मोदनवाल एवं प्रधानाचार्या वंदना सिंह सहित बहुत से अभिभावक गण एवं बच्चे उपस्थित रहे। https://youtu.be/ol0VDEkuzXw?si=YyL15w9RQbuJstEm
Leave a Reply