लोकगीत ‘हसबैंड तोहार बैंड बजा देब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘हसबैंड तोहार बैंड बजा देब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह अपने निराले अंदाज में एक और नया भोजपुरी लोकगीत ‘हसबैंड तोहार बैंड बजा देब’ लेकर आई हैं, जिसके वीडियो में भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव ने कातिल अदाओं के साथ अदाकारी किया है। यह वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। यह गाना ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट कर रहा है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत शानदार किया गया है। इस गाने में क्यूट लुक में माही श्रीवास्तव अपनी अदा का जादू खूब चला रही हैं। वह कमर तोड़ डांस और दिलकश अदा से खूब बिजली गिरा रही हैं।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव सज संवरकर घर में झूले पर बैठी हुई हैं और अपने पति को फोन लगाती हैं। मगर उसका पति किसी लड़की के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में बार बार फोन काट रहा है। उसके बाद एक दिन रंगे हाथ माही श्रीवास्तव अपने पति को पकड़ लेती है और उसको खूब खरी खोटी सुनाती है। अपने पति के आशिकी से परेशान माही श्रीवास्तव वॉर्निंग देते हुए कहती हैं कि…
‘खाली वीडियो बनावेला रील प, दाल दरेला राजा हो दिल प, लइकी पटाइबा त नीमन सजा देब, ये हो हसबैंड तोहार बैंड बजा देब…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘हसबैंड तोहार बैंड बजा देब’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिराम पांडेय ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर योगेश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts