अभिनेता पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) की बेटी दीपाली का रिंग सेरेमनी संपन्न, मार्च में होगी शादी

देवाधिदेव महादेव की असीम अनुकम्पा से फ़िल्म अभिनेता पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) की सुपुत्री दीपाली का रिंग सेरेमनी धूमधाम से रस्मों रिवाज से किया गया है। सौभाग्यवती दीपाली का विवाह चिरंजीवी दिव्यांशु के साथ 6 मार्च को वापी, जिला- बलसाड़, गुजरात में होगा। रिंग सेरेमनी वापी, गुजरात में संपन्न की गई है, जिसमें लगभग पाँच सौ लोग शामिल हुए थे। रिंग सेरेमनी में आये हुए सभी विशिष्ठ लोगों ने परिणय सूत्र बन्धन में बंधने जा रहे दीपाली और दिव्यांशु को शुभ आशीर्वाद दिया और नवजीवन शुरू करने की मंगल कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दिये।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के पट्टी तहसील, जिला प्रतापगढ़ के मूल निवासी पप्पू तिवारी (पंकज तिवारी) वापी, गुजरात में रहते हैं, जो फ़िल्म इंडस्ट्री और समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उनकी बिटिया दीपाली का शुभ विवाह सभी रस्मों व रीति-रिवाज के साथ समस्त वैवाहिक कार्यक्रम वापी में ही होगा।
गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता पप्पू तिवारी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा वे हमेशा समाज के लिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बहुत प्यार भी करती है और वे खुद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ भाईचारा रखते हुए हर किसी के दुःख-सुख शामिल होते हैं। जरूरतमंद लोगों की गुप्तदान करके मदद करने के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *