गोला ।जीवन मे हर आदमी को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिये, बिना लक्ष्य निर्धारण के सफलता नही मिल सकती है।अतः हम सभी लक्ष्य के सापेक्ष मेहनत कर अपने उद्देश्य को प्राप्त करने का कार्य करें। उक्त बातें गोला तहसील क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव निवासी एवं एसएससी परीक्षा में पूरे भारत मे 31 वां रैंक प्राप्त कर लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता बनने वाले विपिन मिश्र को उनकी बेसिक एवं अपर शिक्षा में चार चाँद लगाने वाले गोला के बनकटा स्थित स्व.ज्ञानदास राय इन्टरमीडिएट कालेज में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान कही।उन्होंने कहा कि सफलता,लगन, परिश्रम तथा समर्पण खोजती है।इस लिये सभी को सफलता के लिये मेहनत के रास्ते पर चलना होगा।वैसे भी मेहनत का दूसरा नाम सफलता है।
इससे पहले सम्मान समारोह की शुरुआत प्रबंधक अनिल राय, प्रबंधिका निर्मला राय तथा विद्यालय परिवार द्वारा विपिन का माल्यार्पण कर स्वागत के साथ हुआ।इस दौरान प्रबंधक श्री राय ने कहा कि विपिन की सफलता पर विद्यालय परिवार काफी अभिभूत है और आगे भी हम सभी ऐसे ही हीरे एवं नगीने तराशने का काम करेंगे।संचालन प्रधानाचार्य आशुतोष द्वारा किया गया तथा आभार प्रबंध निदेशक सौरभ राय ने व्यक्त किया।इस अवसर पर पंकज दूबे, रमाकांत राय, शिवशंकर शुक्ल,प्रदीप, राजाबाबू,अरुण,नीरज,मनोज आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Leave a Reply