क्रियाशील रखें ऊंचे भवनों में अग्नि सुरक्षा यंत्र: एडीएम वित्त

क्रियाशील रखें ऊंचे भवनों में अग्नि सुरक्षा यंत्र: एडीएम वित्त,

अग्निशमन यंत्र संचालन विधि जानना है जरूरी: एडीएम वित्त,

आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग तथा जेसीआई (स्वराज) के संयुक्त तत्वाधान में बसंत एनक्लेव, राजेंद्र नगर गोरखनाथ में अग्नि सुरक्षा विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने को है और बढ़ते तापमान के दृष्टिगत अग्निकांड की घटनाएं घटित होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऊंचे भवनों में अग्निकांड की घटना होने पर व्यापक रूप में जनधन की हानि होती है।

ऊंचे रियासी भवनों में यदि किसी फ्लैट में अग्निकांड की दुर्घटना घटित होती है तो उसके कारण निवास कर रहे हैं अन्य व्यक्तियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उक्त की दृष्टिगत विशेष रूप से महिलाओं को अग्निशमन यंत्र संचालन तथा गैस सिलेंडर में लगने वाली आग पर किस तरह नियंत्रण किया जाए के संबंध में प्रयोगात्मक विधि के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

श्री सरोज कुमार सिंह फायर स्टेशन ऑफीसर गोरखपुर ने महिलाओं को अग्निशमन यंत्र संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर से राणा सिंह ने अग्निकांड के दौरान क्या करें क्या ना करें कि संबंध में समस्त को अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरिता करवानी, मंशा गुप्ता, त्रिशला, पूजा, अर्चना, प्रीति आदि 41 महिलाओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *