इश्तियाक शेख बंटी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘दुल्हन वही जो धन ले आए’ को दूसरे सप्ताह में भी मिला दर्शकों का जबरदस्त प्यार

इश्तियाक शेख बंटी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘दुल्हन वही जो धन ले आए’ को दूसरे सप्ताह में भी मिला दर्शकों का जबरदस्त प्यार,

इश्तियाक शेख बंटी अपने निर्देशन में काफ़ी हिट फ़िल्में दे चुके और भोजपुरी में बतौर टेक्निशियन उन्हें उच्च श्रेणी का निर्देशक माना जाता है और यही कारण था की जब उन्होंने फ़िल्म निर्माण करने का फ़ैसला किया तो लोगो की उम्मीद उनसे बढ़ गई और उस उम्मीदों पे इश्तियाक़ शेख बंटी बिल्कुल खरे उतरे । उनकी पहली होम प्रोडक्शन की भोजपुरी फ़िल्म ‘दुल्हन वही जो धन लाए’ को मिली ज़बरदस्त सफलता और लगभग पिछले 6महीने में सबसे ज़्यादा 27.4+ जीआरपी हासिल किया और दूसरे सप्ताह में भी 3रन में 13.6+ जीआरपी हासिल किया। फ़िल्म ट्रेड की माने तो ये फ़िल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से एक है। दहेज प्रथा पर बनी इस फ़िल्म को नेशनल अवार्ड में भेजा जाना चाहिए। इश्तियाक़ शेख बंटी से फिल्म ‘दुल्हन वही जो धन लाए’ की कामयाबी पर पूछा गया तो उन्होंने इसका श्रेय अपने दर्शकों को, अपने परिवार को और ख़ास तौर पर अपनी तीन बेटियों को दिया। उनका मानना है कि उनकी तीनों बेटिया रीफ़ा, रिदा और रोज़ा उनकी लिए काफ़ी लकी है। यही कारण है कि उन्होंने अपने बैनर का नाम 3आर फ़िल्म्स एंड प्रोडक्शन रखा है। उनकी 3आर फ़िल्म्स एंड प्रोडक्शन बैनर के तले बनी रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों में से ‘घूँघटवाली सुपरस्टार’, ‘सास मिर्ची बहू अचार’ आदि है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *