रागिनी विश्वकर्मा ने किया अपनी सास से झगड़ा, ‘सास बहू का झगड़ा’ का वीडियो हुआ ऑउट

भोजपुरी की लोक गायिका रागिनी विश्वकर्मा अपनी बुलंद आवाज और क्यूट स्माइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी मोहिनी मुस्कान और सुरीली आवाज पर संगीतप्रेमी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। ऐसे में रागिनी विश्वकर्मा सिंगिंग के साथ ही साथ एक्टिंग भी करने लगी हैं। सास बहू के झगड़ा पर आधारित भोजपुरी लोकगीत ‘सास बहू का झगड़ा’ लेकर ऑडियंस के बीच आई हैं। यह गाना अनुराग म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने का ऑडियो सांग रागिनी विश्वकर्मा और फेमस सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। उनकी मधुर आवाज में यह गाना सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। वहीं इस गाने के वीडियो में रागिनी विश्वकर्मा और भोजपुरी की फिल्मों की पापुलर एक्ट्रेस रिंकू यादव आयुषी सास-बहू के रूप में फुल टू धमाल मचा रही हैं। सास बहू की उनकी केमिस्ट्री ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है।
इस गाने को गीतकार छोटू यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार डीपी यादव ने मधुर संगीत से सजाया है। कलाकार रिंकू यादव आयुषी और रागिनी विश्वकर्मा हैं। एडीटर इन्द्रेश मौर्य, कोरियोग्राफर रोशन यादव, डीओपी रतन यादव हैं।
इस गाने को लेकर रागनी विश्वकर्मा ने कहा कि ‘मेरा सौभाग्य है कि जिन्हें मैं फिल्मों में खेसारी लाल यादव जी की मां तो कभी पवन सिंह जी की मां के रूप में देखा करती थी। उनके साथ मुझे एक्टिंग करने का मौका मिला और रिंकू मैडम से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। साथ ही मेरी और अंतरा सिंह प्रियंका जी की आवाज में पहली बार कोई गाना आया है। प्रियंका जी को साथ देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस का दिल से धन्यवाद देती हूं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *