पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश विदेश के धावक,
गुरु गोरखनाथ की धरती पर उत्तर प्रदेश की दूसरा सबसे बड़ी मैराथन होने जा रहा है।
यह मैराथन 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन है। यह मैराथन दिनांक 7.4.25 विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में गोरखपुर में होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के धावक हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस मैराथन में संपूर्ण पुरस्कार राशि ₹200000 हैं। यह मैराथन पुरुष एवं महिला दोनों के लिए है। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘शांति सेवा संस्थान’ के तत्वाधान में होने जा रहा है।
उक्त जानकारी गोरखपुर के स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री राजकुमार राय ने बताया। श्री राय ने कहा कि “इस मैराथन का आयोजन दसवीं बार होने जा रहा है। धीरे-धीरे यह मैराथन गोरखपुर ही नहीं पूरे पूर्वांचल की एक पहचान बन गया है। विगत वर्षों में यह मैराथन 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित होती था, परंतु धावको के विशेष आग्रह एवं कोच के दिशा निर्देश से यह मैराथन अब 7 अप्रैल 2025 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित होगी। क्योंकि अगस्त माह में धावकों को विशेष गर्मी से परेशानी होती थी और अब यह प्रतियोगिता आगामी वर्षों में भी इसी तिथि पर आयोजित होती रहेगी।
श्री राय ने बताया कि “यह संस्था सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के संवर्धन हेतु संकल्पित है, जिस प्रकार परम पूज्य मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं और हर प्रकार से उनका प्रोत्साहन किया जा रहा है। इस खेलो इंडिया के मुहिम को बढ़ाने में यह मैराथन कर संस्था अपना भी योगदान कर रही है। आगे भी खिलाड़ियों के लिए शांति सेवा संस्थान सदैव तट पर रहेगी। यह मैराथन गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय चौक मोहद्दीपुर गांग चौक कूड़ाघाट मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय खोराबार बाईपास चिड़ियाघर बुद्ध विहार पार्ट सी मोड नौका विहार पैड अलीगंज छात्रसंघ चौक से गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आकर पुरस्कार समारोह संपन्न होगा प्रशासन की अनुमति के बाद रूट में परिवर्तन भी संभावित है। पूर्वांचल मैराथन का रजिस्ट्रेशन फरवरी 2025 से ही प्रारंभ है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.Purvanchal marathon.com पर सभी धावक कर सकते है।
यह मैराथन पूर्ण रूप से आवासीय है, जिसमें संस्था द्वारा धावकों के लिए रहना,खाना एवं टीशर्ट निशुल्क दिया जाना है।
श्री राय ने बताया कि यह मैराथन पूर्ण रूप से कुशल प्रशिक्षकों की देख रेख में कराया जाएगा। इस मैराथन में शासन, प्रशासन, डॉक्टर, ट्रैफिक के अधिकारीगण एवं नगर निगम की भूमिका अति महत्वपूर्ण रहती है, जिसके कारण धावकों एवं संस्था दोनों का उत्साहवर्धन और सहयोग होता है, जिसके लिए संस्था सदैव ऋणी है। साथ ही साथ श्री राय ने गोरखपुर के नगरवासियों से सहयोग का अपील किया ताकि यह पूर्वांचल मैराथन का आयोजन ऐतिहासिक हो सके।
Leave a Reply