श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर किया हर हर महादेव जयघोष के साथ किया जलाभिषेक

Written by

in

गोला। गोला क्षेत्र के शिवालयों पर दूर दूर से आए शिवभक्त श्रद्धालुओं द्वारा महाशिवरात्रि के महापर्व पर हर हर महादेव के नारों के साथ किया जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी किया। शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव को धतूरा भांग फूल बेलपत्र अक्षत एवं दूध जल इत्यादि से जलाभिषेक कर की मंगल कामना। जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का मन्दिरों पर ताता लगा रहा।

श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर की मंगल कामना,

महिलाएं निराजल व्रत रखकर परिवार की कुशलता के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी वही श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद भी उठाएं। बुधवार को क्षेत्र के शिवालयों पर भगवान शिव शंकर को अपनी आस्था समर्पित करने के लिए सुबह से ही महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई क्षेत्र के बिसरा गाँव में बाबा विशेश्वरनाथ का ऐतिहासिक मन्दिर बरमइनी बाबा के मन्दिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।सुबह से ही श्रद्धालुओं का क्षेत्र के मंदिरों पर आने का सिलसिला शुरु हुआ तो दोपहर बाद तक पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। भजन कीर्तन के आयोजन में श्रद्धालु गणों ने श्रवण कर आनंद उठाया।ग्रामीण क्षेत्रों में बारानगर तीरागांव उपनगर गोला का गोपालपुर पक्का घाट बेवरी का श्यामघाट रामामऊ सूअरज बनकटा भड़सड़ा तुर्कवलिया मेहड़ा नरहन मदरहा भर्रोह आदि शिवालयों पर सुबह से ही भगवान को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी।

बाबा विशेश्वरनाथ मन्दिर पर हुए दीपदान में उमड़े श्रद्धालु,

उपनगर गोला के बिसरा में स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि के महापर्व पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र वासियों व ग्रामवासि श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंचकर दीपदान किया गया। घर घर से श्रद्धालु हाथों में दीप लिए मंदिर पर पहुंचकर किया दीपदान।इस अवसर पर सोहन मौर्य जय किशुन कन्नौजिया संदिप मौर्या धर्मेन्द्र चौधरी अनन्त यादव विष्णु कन्नौजिया सुनील श्रीवास्तव हनुमान मौर्य अनिल रजक सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद थे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *