Tag: #Religious#celebration#news#gorakhpur

  • श्री बालाजी मंदिर पर आज धूमधाम से भव्य सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

    श्री बालाजी मंदिर पर आज धूमधाम से भव्य सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

    श्री बालाजी मंदिर, निकट सेल टैक्स ऑफिस विद्युत उपकेंद्र तारामंडल गोरखपुर, पर आज दिनांक 9 दिसम्बर 2025 को सातवां स्थापना दिवस मनाया गया।

    प्रत्येक माह के 9 तारीख को श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा स्थापना दिवस मनाया जाता है। श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’, सचिव आशुतोष कुमार सिंह एवं समिति के अन्य सभी सम्मानित सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया था कि हर माह मंदिर स्थापना दिवस प्रत्येक माह की 9 तारीख को मनाया जाएगा। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा बालाजी सरकार दरबार में अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में निःशुल्क मेडिकल शिविर व सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन बालाजी दरबार में संपन्न हुआ।

    अपार संख्या में भक्तगणों का तांता लगा रहा। श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से सहयोग के लिए सभी तारामंडल निवासी एवं समिति के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत अभिनंदन एवं आभार श्री बालाजी सरकार की कृपादृष्टि सदा हम सब पर बनीं रहे।

    “जय श्री बालाजी सरकार की जय हो।”

  • नवदिवसीय अखंड कीर्तन के छठे दिन श्री आनंद दुबे की टीम ने मचाया धूम

    नवदिवसीय अखंड कीर्तन के छठे दिन श्री आनंद दुबे की टीम ने मचाया धूम

    बालाजी सरकार दरबार में चल रहे अखंड कीर्तन के महायोजना के छठें दिन अपार संख्या में भक्तगणों का ताता लगा रहा। पूरा तारामंडल राम मय हो गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं पत्रकार बंधुओ के सहयोग से पूरे शहर के भक्तगणों का बालाजी के दरबार में जमावड़ा हो रहा है। आज प्रसाद वितरण चैतन्य ट्रेडर्स ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शरद सिंह के द्वारा किया गया। इस खास मौके पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी जी ने आए हुए सभी कलाकारों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया साथ में बालाजी सेवा समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे कोषाध्यक्ष जयप्रकाश ओझा जी सह कोषाध्यक्ष विश्ववा सिंह सचिव आशुतोष कुमार सिंह सूयश दुबे सक्षम दुबे रंजन तिवारी मनीष मिश्रा कन्हैया तिवारी बद्री उपाध्याय कामाख्या नारायण सिंह एवं समिति के अन्य सदस्य की तरफ से आए हुए सभी कलाकारों का स्वागत किया गया।

    जय हो बालाजी सरकार की जय जय।

  • श्री बालाजी दरबार में प्रो पंकज सिंह के द्वारा किया गया भंडारे का आयोजन

    श्री बालाजी दरबार में प्रो पंकज सिंह के द्वारा किया गया भंडारे का आयोजन

    श्री बालाजी दरबार में नव दिवसीय अखंड कीर्तन की पांचवें दिन प्रोफेसर पंकज सिंह के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

    अपार संख्या में शाम 6:00 से भक्तों की ताता लगा रहा। मशहूर कीर्तन गायक अखिलेश शुक्ला जी एवं महेंद्र गिरी के जी के कीर्तन ने ‌समा बांध दीया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी जी‌‌ के श्रीराम फाइनेंस की तरफ से बालाजी मंदिर में वाटर कूलर भी भेंट किया गया। बालाजी सेवा समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू एवं सचिव आशुतोष कुमार सिंह राजेश विश्वावा सिंह सुयश दुबे रंजन तिवारी कामाख्या नारायण सिंह गोरख पांडेय तथा श्रीराम फाइनेंस की पूरी टीम मौजूद रही जय हो बालाजी सरकार की।

  • श्री बालाजी मंदिर पर अखंड कीर्तन का आज दूसरा दिन

    श्री बालाजी मंदिर पर अखंड कीर्तन का आज दूसरा दिन

    श्री बालाजी मंदिर में आयोजित नव दिवसीय अखंड कीर्तन कार्यक्रम के 216 घंटे का आज दूसरा दिन है। पूरे दिन भक्त गणों की अपार संख्या में उपस्थित रही है। पूरा तारामंडल राम राम के भजन से भक्तिमय हो गया है । यह आयोजन बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा हो रहा है। समिति के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि  त्रिपाठी जी ने बताया की इस तरह का आयोजन अनवरत जारी रहेगा। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से सभी मातृ शक्तियों को करवाने चौथ व्रत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

    इस पवित्र शुभ अवसर पर बालाजी समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे सचिव आशुतोष सिंह समिति के अन्य सदस्य गण उपस्थित रहें। आप सभी पर बालाजी की कृपा सदा बनी मनी रहें।

  • नवरात्रि के पवित्र अवसर पर बालाजी मंदिर में चौकी जागरण संपन्न

    नवरात्रि के पवित्र अवसर पर बालाजी मंदिर में चौकी जागरण संपन्न

    शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचम दिवस पर श्री बालाजी सरकार मंदिर प्रांगण में भक्तिभाव से सम्पन्न चौकी जागरण।
    भक्तों की उपस्थिति और भजनों की गूंज से सम्पूर्ण वातावरण माँ की भक्ति में रँग उठा। भजन संध्या को मधुर स्वर प्रदान किए, श्रद्धेय श्री वैभव दुबे जी ने।
    निवेदक : श्री बालाजी सेवा समिति ‘ट्रस्ट’ एवं समस्त श्रद्धालुजन।

    “जय माँ विंध्यवासिनी”

  • स्थापना दिवस के पाॅंच माह पूर्ण होने पर अखंड रामायण के पाठ का आयोजन

    स्थापना दिवस के पाॅंच माह पूर्ण होने पर अखंड रामायण के पाठ का आयोजन

    गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर (निकट सेल टैक्स ऑफिस, विद्युत केंद्र तारामंडल, गोरखपुर) के स्थापना दिवस के पांच माह पूर्ण होने पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने बताया की श्री बालाजी मंदिर की स्थापना 9 मई को हुआ था, तभी से बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने मिलकर हर माह की 9 तारीख को ,जब से मंदिर की स्थापना हुई तब से, कोई ना कोई आयोजन स्थापना दिवस के रूप में मनाते रहे हैं।

    इसी क्रम में अखंड रामायण पाठ का आयोजन बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रारंभ हुआ। 9 सितंबर को हवन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। श्री जितेंद्र मणि तिवारी ने बताया की यह संकल्प अनवरत चलता रहेगा कि हर महीने की 9 तारीख को हम स्थापना दिवस के रूप में मानते रहेंगे।

    जय श्री बालाजी।

  • पंच ऋषि पूजन के अवसर पर आज लाल डिग्गी चौराहे से ऋषि कश्यप महर्षि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

    पंच ऋषि पूजन के अवसर पर आज लाल डिग्गी चौराहे से ऋषि कश्यप महर्षि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

    वरिष्ठ संवाददाता : मनोज कश्यप

    यह शोभा यात्रा लाल डिग्गी से घासी कटरा होते हुए तमाम अन्य जगहों पर गई।

    शोभा यात्रा के समापन में कसौधन पंचायती मंदिर हाल्सीगंज में आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी अपना योगदान दिया।

    इस कार्यक्रम में उद्योग व्यापार जगत के व्यवसायियों ने बढ़-चढ़ कर के हिसाब लिया।

    इस शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि चारु चौधरी अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, मिसेज गोरखपुर जय गुप्ता, कसौधन समाज के अध्यक्ष अशोक गुप्ता व शिखा गुप्ता, उमेश अग्रहरि, व्यापार मंडल के नेता रमेश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता तथा समस्त व्यापार मंडल के अन्य गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • श्रीबालाजी मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, वृन्दावन से पधारे पं. नीरज बावरा जी

    श्रीबालाजी मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, वृन्दावन से पधारे पं. नीरज बावरा जी

    गोरखपुर, 16 अगस्त। श्रीबालाजी मंदिर, विद्युत उपकेंद्र, तारामंडल में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति-संगीत, झांकियों और रासलीलाओं से गुंजायमान रहा।

    विशेष आकर्षण के रूप में श्रीधाम वृन्दावन से पधारे सुप्रसिद्ध संत पं. नीरज बावरा जी ने अपनी अमृतवाणी से भक्तों को श्रीकृष्ण जन्म की महिमा तथा गीता उपदेश का संदेश दिया। उनके प्रवचन से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और देर रात तक कीर्तन-भजन का क्रम चलता रहा।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मणि तिवारी, उपाध्यक्ष श्री अमितेश्वर दुबे, सचिव एवं आयोजक श्री अशुतोष कुमार सिंह ‘राजेश सिंह’ तथा समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों की ओर से सभी भक्तजनों व सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

  • बालाजी मंदिर में 16 अगस्त को भव्य भजन संध्या व कीर्तन का आयोजन

    बालाजी मंदिर में 16 अगस्त को भव्य भजन संध्या व कीर्तन का आयोजन

    गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर, विद्युत उपकेंद्र, तारामंडल, गोरखपुर में 16 अगस्त 2025, शनिवार को सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक भव्य भजन संध्या एवं अखंड कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित नीरज बावरा जी अपनी मधुर वाणी से भक्ति, आनंद और श्रद्धा की अमृतधारा प्रवाहित करेंगे।
    भजनों की स्वर लहरियों और भक्तिरस की बयार में डूबकर प्रत्येक श्रोता भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और उनकी करुणा का अनुभव करेगा। पुष्पों से सुसज्जित, दीपमालाओं से आलोकित मंदिर परिसर में होने वाला यह आयोजन एक आध्यात्मिक पर्व का अनुभव कराएगा।
    मंदिर समिति सभी श्रद्धालु भक्तों से विनम्र आग्रह करती है कि अपने परिवार और मित्रों सहित पधारकर इस पावन अवसर की शोभा बढ़ाएँ और भजनामृत का रसपान करें।

    आयोजक : श्री आशुतोष कुमार सिंह, अध्यक्ष : श्री जितेन्द्र मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष : श्री अमितेश्वर दुबे तथा समिति के अन्य सदस्यगण, इस आयोजन में आप सभी की उपस्थिति हेतु हृदय से आभारी रहेंगे।

  • कुमार अर्जुन के संकीर्तन में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, जयकारे से वातावरण हुआ भक्तिमय

    कुमार अर्जुन के संकीर्तन में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, जयकारे से वातावरण हुआ भक्तिमय

    गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर तारामंडल के पावन प्रांगण में आयोजित अखंड कीर्तन में भजन और कीर्तन की रसधारा बही तो श्रद्धालु झूमने लगे। कार्यक्रम के दौरान जहां हर श्वास में राम नाम की गूंज रहीं वहीं हर हृदय में श्रद्धा की ज्योति प्रज्वलित होती रही। सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार अर्जुन ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को अलौकिक बना दिया। उनके सुरों में भक्ति की शक्ति थी, शब्दों में भावों की गहराई, और हर ताल में उत्साह का स्पंदन। हरे राम, राम राम हरे-हरे, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा- कृष्णा हरे रहे की मनमोहक प्रस्तुति पर मंदिर परिसर जयकारों से आकाश गूंज उठा। श्रीबाला जी मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह केवल एक भजन-समारोह नहीं था, यह तो आत्मा को जागृत करने वाला आध्यात्मिक उत्सव था, जो जीवन को धर्म, प्रेम और उत्साह के रंगों से भर देता है।

    बहरहाल अखंड कीर्तन शाम चार बजे शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, श्रद्धा एवं आनंद की अविरल धारा प्रवाहित होती रही। आकर्षक पुष्प सज्जा से सुसज्जित कीर्तन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और देर रात तक भजनामृत का रसास्वादन करते रहे।

    इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से पुष्पहार व शॉल अर्पित कर अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार।

    व्यक्त किया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव आशुतोष कुमार सिंह, केके त्रिपाठी, सभापति पांडेय, विनय पांडेय, रितेश तिवारी,कामाख्या नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    श्रीबालाजी मंदिर तारामंडल के प्रांगण में भजन की प्रस्तुति करते हुए कुमार अर्जुन व उनकी मंडली के कलाकारों ने अद्भुत समां बांध दिया।