Tag: #Religious#celebration#news#gorakhpur

  • जलाभिषेक के लिए बड़हलगंज में उमड़ा जनसैलाब

    जलाभिषेक के लिए बड़हलगंज में उमड़ा जनसैलाब

    ब्यूरो प्रभारी —– विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज सावन माह के चौथे सोमवार को बड़हलगंज स्थित बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर मे जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा।


    सोमवार की सुबह बोलबम कावरिया संघ के नेतृत्व मे लेटाघाट से पवित्र सरयू का जल भरकर श्रद्धालुओं का हुजूम निकल पड़ा। आगे आगे रथ पर ज्योतिषाचार्य दीपक त्रिपाठी के साथ भगवान शिव की झांकी, उसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता और फिर महिलाओं का हुजूम चल रहा था। अंत में डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं का हुजूम था। जुलूस डीह राजा, गोला तिराहा, कालेज तिराहा, पटना चौराहा, जामा मस्जिद, सोती चौराहा होते हुए बाबा के मंदिर प्रांगण मे पहुंचा। जहा आचार्य द्वारा संकल्प के बाद जलाभिषेक किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व एंबुलेंस तैनात था।
    जलाभिषेक के जुलूस पर गोला तिराहे पर पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी तो वही पटना चौराहे पर विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चेयरमैन प्रीति उमर ने अपने आवास से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।
    जुलूस में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि बीरु सोनकर, श्रवण जायसवाल आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, रामदेव वर्मा, राजेश पटवा, श्रीकांत सोनी, बबलू राय, बृजेश उमर, वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, सुनील यादव, सुदीप वर्मा, सार्जन सोनकर, रामदास मद्धेशिया, दिलीप निगम, राजू गुप्ता, उमेश निगम आदि सहित हजारों महिला श्रद्धालु शामिल रहें।

  • पाप के तीन कारणों पर हुआ चिंतन, रावण को बताया महापातकी

    पाप के तीन कारणों पर हुआ चिंतन, रावण को बताया महापातकी

    “आनन्दमार्ग जागृति में तीन दिवसीय सेमिनार का समापन।”

    गोरखपुर। दक्षिणी बेतियाहाता स्थित आनन्दमार्ग जागृति में चल रहे तीन दिवसीय सेमिनार के अंतिम दिन “पापस्य कारण त्रयम्” विषय पर चर्चा करते हुए आचार्य मेघदीपानन्द अवधूत ने कहा कि अभाव, आधिक्य और अवरोध पाप के मुख्य कारण हैं। उन्होंने कहा कि पातकी, अतिपातकी और महापातकी तीन प्रकार के पापी होते हैं।
    सीता हरण के लिए साधुवेश का दुरुपयोग करने वाले रावण को उन्होंने महापातकी बताया।
    उन्होंने कहा कि पुण्य के लिए मन की पवित्रता आवश्यक है, जिसे यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा और ध्यान के अभ्यास से प्राप्त किया जा सकता है।
    समापन सत्र में आचार्य राघवानन्द अवधूत, अवधूतिका आनंदवेदिता आचार्या, भुक्ति प्रधान संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. धनीराम, डॉ. रंजना बागची, डॉ. राकेश, राजेन्द्र, संजय, विवेक, साधना, नंदिनी, पूजा, अनुमाया, बिन्दु, संध्या, संगीता, अर्चना, सृष्टि, कीर्ति तथा चित्रांश सहित गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ और देवीपाटन मंडल के सैकड़ों आनंदमार्गियों ने भाग लिया।

  • जंगल कौड़िया क्षेत्र में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया, शांति और सद्भाव का माहौल

    जंगल कौड़िया क्षेत्र में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया, शांति और सद्भाव का माहौल

    संवाददाता एसपी ओझा

    गोरखपुर। जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र के जंगल कौड़िया, नयागांव, डोहरिया, भीटनी, तुर्कवलिया, गायघाट के विभिन्न क्षेत्रों में बकरीद का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस पवित्र अवसर पर स्थानीय लोग सुबह से ही उत्साह में डूबे नजर आए। मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाइयां देते दिखे। इस दौरान क्षेत्र में आपसी सौहार्द और एकता का माहौल देखने को मिला।
    स्थानीय लोगों ने नमाज के बाद कुरबानी की रस्म अदा की और अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ खुशियां साझा कीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्सव की खुशी में हिस्सा लिया। कई स्थानों पर सामुदायिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। इस पर्व ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे को और मजबूत करने का काम किया।

    क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी ने चिलुआताल और पीपीगंज के विभिन्न मदरसों और ईदगाहों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

    स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। एक स्थानीय निवासी मोहम्मद असलम ने कहा, “इस बार बकरीद का पर्व बहुत ही खुशी और शांति के साथ मनाया गया। प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा, जिससे हम सभी ने अपने परिवार और समुदाय के साथ इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।”

    बकरीद के इस अवसर पर क्षेत्र में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जो इस पर्व के मूल संदेश को और मजबूत करती है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह त्योहार शांति और खुशी के साथ संपन्न हुआ।

  • शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जुलूस में उमड़े श्रद्धालु

    शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जुलूस में उमड़े श्रद्धालु

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय ब्लाक के सिधुआपार गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु शनिवार को जुलूस निकाला गया और उन्हें क्षेत्र भ्रमण कराया गया। जुलूस में गांव तथा क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े।
    अपरांह भगवान शिव पार्वती, नंदी की मूर्ति का ग्रामवासियों ने पूजन किया। उसके बाद गाजे-बाजे व ढोल-नगारे के साथ जुलूस निकला। जो मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सिधुआपार गांव का भ्रमण करते हुए बाछेपार, कालेज रोड, गोला रोड, सोती चौराहा होते हुए जलेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। जहां से पुनः मंदिर परिसर में आकर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जगह-जगह मूर्ति के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। आचार्य राजनजी ने कहा कि जब नई मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होता है तो क्षेत्र की समस्त देवों के पास मूर्ति को ले जाया जाता है। इसका तात्पर्य यह है कि जब कोई नया कार्य करें तो बड़ों से, पूर्वजों से, गुरु और आचार्य से निवेदन करते हुए आरंभ करें। इसका नाम रथ भ्रमण है। भ्रमण के बाद मूर्ति को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई। ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, महानंद मिश्र, नागेंद्र पांडेय, कंचन पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, विशाल पांडेय, प्रशांत पांडेय, चंदन पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, मिथिलेश पांडेय, जीत पांडेय, प्रभाकर पांडेय, पिंटू पांडेय, विवेक पांडेय, सोनू पांडेय, रिंकू मिश्र सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

  • गायत्री शक्तिपीठ प्रानपुर में होने वाले चार दिवसीय 108 कुण्डी महायज्ञ गोष्ठी बैठक सम्पन्न

    गायत्री शक्तिपीठ प्रानपुर में होने वाले चार दिवसीय 108 कुण्डी महायज्ञ गोष्ठी बैठक सम्पन्न

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवां ब्लाक के ग्राम प्रानपुर में गायत्री शक्तिपीठ महायज्ञ के लिए तैयारी की प्रथम बैठक शनिवार को सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 29 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 2 दिसंबर 2025 तक चार दिवस तक चलेगा। उक्त बैठक जोन प्रभारी भाई मानसिंह वर्मा के निर्देशन में आहुत की गई।
    बैठक में मुख्य रूप से ओम प्रकाश सिंह, रामगोपाल शुक्ल, योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, डा आर डी सिंह, आलोक सिंह, गणेश दत्त गिरि, विवेकानंद दूबे, आनन्द राय, दयानंद श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, चन्द्रशेखर यादव, धर्म राज शुक्ला,अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

  • श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पीयूष वर्णन का भव्य शुभारंभ

    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पीयूष वर्णन का भव्य शुभारंभ

    “नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, निकली कलश यात्रा”

    ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी नगर पंचायत उनवल वार्ड नंबर 3 में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।

    इस यात्रा में 251 कन्याएं शामिल हुई। कथा स्थल से हाथी घोड़ा और गाजे बाजे के साथ पीले परिधान मे सैकड़ो कि संख्या मे महिलायें और कन्यायें सर पर कलश लिये, कथा स्थल से टेकवार चौराहा होते हुए झारखंडी महादेव मंदिर पर पहुंच
    कथावाचक पं.हनुमतेश मिश्रा जी महाराज, श्री धाम वृंदावन आचार्य के द्वारा झारखंडी महादेव मंदिर के जलाशय में वैदिक मंत्रोच्चार पूजन के उपरान्त जलाशय से पवित्र जल कलश में संग्रहीत किया।

    कथावाचक पं. हनुमतेश मिश्रा जी महाराज ने बताया यह कथा दिनांक 3 मई, दिन शनिवार से प्रारंभ होकर यज्ञ का पूर्णाहुति व समापन दिनांक 11 मई, दिन रविवार को होगा।

    कथा का समय सांय 6 बजे से प्रारंभ होगा और हरि इच्छा तक चलेगा।

    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पीयूष वर्णन के मुख्य यजमान विजय प्रताप त्रिपाठी श्रीमती विंध्यवासिनी त्रिपाठी द्वारा व्यास पीठ का विधि विधान से पूजन किया गया , जहां कथावाचक एवं आचार्य ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की। वही पारंपरिक वाद्ययंत्र और मंगलध्वनी के गूंजते टेकवार सहित आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो उठा।

  • गर्भ में राजा परिक्षित कि भगवान श्री कृष्ण ने की रक्षा

    गर्भ में राजा परिक्षित कि भगवान श्री कृष्ण ने की रक्षा

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर )।

    सहजनवा क्षेत्र के कालेसर गांव में संचालित हो रहे श्रीमद् भागवत कथा में पंडित नितिश तिवारी जी महराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि 18 दिनों तक चले महाभारत के युद्ध में जब कौरव पराजित हो गए और पांडव विजई हुए तो द्रोणाचार्य पुत्र अश्वत्थामा ने कसम खाया था कि अपने पिता की मौत का बदला वह पांडवों के वंश का नाश करके लेगा। इसलिए उसने पांडवों के ऊपर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। विरोध में अर्जुन ने भी ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया, पर ऋषि मुनियों ने सृष्टि को विनाश से बचाने के लिए दोनों पक्षों को ब्रह्मास्त्र वापस लेने का आदेश दिया। अर्जुन ने तो वापस ले लिया पर द्रोणाचार्य पुत्र अश्वत्थामा को वापस लेने कि कला आती ही नहीं थी, इसलिए उसने ब्रह्मास्त्र को उत्तरा के गर्भ की तरफ मोड़ दिया, पर भगवान श्री कृष्ण ने गर्भ में पल रहे बच्चे को बचा लिया। वहीं बालक आगे चलकर अभिमन्यु और उत्तरा का पुत्र परीक्षित होता है। इससे पांडवों का वंश नष्ट होने से बच जाता है। बाद में इसी राजा परीक्षित की संतान जन्मेजय होते हैं।

    11 अप्रैल दिन शुक्रवार से प्रारंभ इस श्रीमद् भागवत कथा का 19 अप्रैल दिन शनिवार को भंडारे के साथ समापन होगा। प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान सुमित्रा सिंह और ओमप्रकाश सिंह सहित पूर्व प्रमुख पिपरौली सुधीर सिंह, शैलेश सिंह (टप्पू), सतपाल सिंह, समरपाल सिंह, सुशील सिंह, प्रदीप सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह, धर्मवीर सिंह, ऋषभ सिंह, आयुष सिंह सहित सैकड़ों कि संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

  • प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते हुए कस्बे में धूमधाम से निकली रथ यात्रा

    प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते हुए कस्बे में धूमधाम से निकली रथ यात्रा

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा ( गोरखपुर ) ।

    रविवार को राम नवमी के सुअवसर पर श्री काली मंदिर समिति, सहजनवा के माध्यम से सहजनवा कस्बे में प्रभु श्रीराम की रथयात्रा आकर्षक, डोले, झांकियों एवं बैंड, बाजों के साथ निकाली गई। पूर्व चेयरमैन सहजनवा नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ व्यवसाई व समाजसेवी विनोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ल, तथा गौरव गुप्ता, सभासद रिंकू सिंह ने आरती कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें बाजों की धुन पर बजने वाले श्रीराम के मनोहारी भजनों पर युवाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते श्रीराम के जयघोष लगाकर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा रूट पर श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लेकर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती की । इसके साथ ही राम जन्मोत्सव की एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाईयां दी । यह रथ यात्रा सहजनवा काली मंदिर से होते हुए सहजनवा बाजार के रास्ते घघसरा मोड़ से होते हुए थाने चौराहे के रास्ते वापस रेलवे स्टेशन पर जाकर खत्म हुआ। इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान झांकियों के रूप में रामलला के साथ ही भगवान श्रीराम, माता जानकी और वीर हनुमान जी ने भी भक्तों को दर्शन दिए।

    इस दौरान मनीष गुप्ता, शशांक उपाध्याय, जगदंबा गुप्ता, अंकित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशीष वर्मा, सौरभ गुप्ता, अमित मद्धेशिया, अमित निगम, विक्रम प्रताप सिंह, ओमकार मद्धेशिया, बैजनाथ मद्धेशिया, आकाश अग्रहरि, आकाश गुप्ता, मनीष जायसवाल, भूपेश सिंह, धनंजय शुक्ला, विपिन मद्धेशिया, सरवन गुप्ता, जैकी मद्धेशिया सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • महाशिवरात्रि पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शंकर भवन गोरखपुर में रुद्राभिषेक कर मनाया

    महाशिवरात्रि पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शंकर भवन गोरखपुर में रुद्राभिषेक कर मनाया

    26 फरवरी 2025 गोरखपुर। पुरे देश दुनिया के सभी सनातनयों हिन्दू धर्मावलंबियों को‌ महाशिवरात्रि के महा पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आज दिनांक- 26-02-2025 को महाशिवरात्रि के महा पावन पर्व पर गोरखपुर महानगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राचीन कार्यालय शंकर भवन पर प्रातः 9 बजे से प्रांत प्रचारक माननीय रमेश जी भाई साहब जी के सानिध्य में महानगर के सभी संघ परिवार के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा पुर्व नियोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम लोककल्याण की मंगलमय कामना के साथ सत्य सनातन ,हिन्दू धर्म की रक्षा ,सुरक्षा ,सम्मान, स्वाभिमान ,विश्व बंधुत्व ,बसुधैव कुटुंबकम की एकता अखंडता के लिए देश विदेश के सभी सनातनीयों हिन्दू धर्मावलंबियों की सदबुद्धि संस्कार संस्कृति सभ्यता के अटूट प्रेम आस्था संपन्नता मानवता के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को एक होने के आह्वान करते हुए भगवान् भोले नाथ जी से प्रार्थना किया गया है जो अपने नियत समय से प्रारंभ होकर अपने नियत समय पर संपन्न हुआ है जिसमें भाग लेने वाले लोगों विशेष रूप से गोरक्ष प्रांत प्रचारक माननीय रमेश जी भाई साहब जी मुख्य यजमान संघ के स्वयंसेवक विभाग संघचालक आत्मा जी पुर्व प्रचारक व वरिष्ठ कार्यकर्ता व वरिष्ठ समाज सेवी पंडित बलिराम त्रिपाठी प्रांत धर्मार्थ प्रमुख छत्रपति शुक्ल नंदकिशोर दुर्गा प्रसाद मनीष संजय सागर अभिषेक त्रिलोकी आदि स्वयंसेवक भारी संख्या में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति जिसमें मातृशक्ति स्वरूपा बहनों की भी भारी उपस्थित रही तदुपरांत सभी को प्रसाद वितरण कीया गया है।

     

  • भक्ति, भाव से होती है, अहंकार से नही : सद्गुरु महराज

    भक्ति, भाव से होती है, अहंकार से नही : सद्गुरु महराज

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज भक्ति में प्रेम होना चाहिए आज तक जो भी भक्त ईश्वर या मां शक्ति को प्राप्त किए है वे भक्ति तथा भाव से ही प्राप्त किए भक्ति में प्रेम होना आवश्यक है उस परम सत्ता द्वारा आपको सब कुछ दिया हैं और जो भी चीजें दी गई हैं सब अनमोल एवं निशुल्क में दिया है। जल, हवा, सूर्य इत्यादि अनमोल वस्तुएं प्रदान की गई हैं जिसके बिना जीवन जीना असंभव है। “भक्ति भाव से होती हैं, अंहकार से नहीं।”

    उक्त बाते मातेश्वरी महाधाम पर मातेश्वरी परिवार द्वारा आयोजित अश्वमेघ महायज्ञ में श्रद्धालुओं को परिवार के संस्थापक सद्गुरु महराज दे रहे थे। अश्वमेघ महायज्ञ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मातेश्वरी परिवार के भक्तों द्वारा भगवान शिव, मां पार्वती, गणेश-कार्तिक की झांकी निकली गई तथा भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर जयघोष किया गया। सद्गुरु महराज के अमृत वर्षा के दौरान दर्जनों की संख्या में थाईलैंड की धरती से चलकर आये भक्तों द्वारा पुष्प अर्पित कर सद्गुरु महराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा उनके द्वारा हवन कार्यक्रम भी किया गया तथा विदेशी भक्तों द्वारा गायत्री मंत्र का जाप किया गया तथा इस प्रकार के अदभुत कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आप को धन्य कहा।