श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पीयूष वर्णन का भव्य शुभारंभ

Written by

in

“नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, निकली कलश यात्रा”

ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

खजनी नगर पंचायत उनवल वार्ड नंबर 3 में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।

इस यात्रा में 251 कन्याएं शामिल हुई। कथा स्थल से हाथी घोड़ा और गाजे बाजे के साथ पीले परिधान मे सैकड़ो कि संख्या मे महिलायें और कन्यायें सर पर कलश लिये, कथा स्थल से टेकवार चौराहा होते हुए झारखंडी महादेव मंदिर पर पहुंच
कथावाचक पं.हनुमतेश मिश्रा जी महाराज, श्री धाम वृंदावन आचार्य के द्वारा झारखंडी महादेव मंदिर के जलाशय में वैदिक मंत्रोच्चार पूजन के उपरान्त जलाशय से पवित्र जल कलश में संग्रहीत किया।

कथावाचक पं. हनुमतेश मिश्रा जी महाराज ने बताया यह कथा दिनांक 3 मई, दिन शनिवार से प्रारंभ होकर यज्ञ का पूर्णाहुति व समापन दिनांक 11 मई, दिन रविवार को होगा।

कथा का समय सांय 6 बजे से प्रारंभ होगा और हरि इच्छा तक चलेगा।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पीयूष वर्णन के मुख्य यजमान विजय प्रताप त्रिपाठी श्रीमती विंध्यवासिनी त्रिपाठी द्वारा व्यास पीठ का विधि विधान से पूजन किया गया , जहां कथावाचक एवं आचार्य ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की। वही पारंपरिक वाद्ययंत्र और मंगलध्वनी के गूंजते टेकवार सहित आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो उठा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *