“प्रशासनिक सुस्ती और जनता के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया”
ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी सम्पूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिकता, समस्याएं दर्ज तो होती हैं लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन जन समस्याओं का निस्तारण रहा ना के बराबर, शिकायतों का अंबार।
खजनी, गोरखपुर 3 मई को जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दावे के साथ आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील खजनी में सम्पन्न हुआ, लेकिन नतीजे निराशाजनक रहे। खजनी तहसील में उपजिलाधिकारी खजनी व तहसीलदार खजनी के अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 5 का मौके पर निस्तारण हो सका।
उप जिलाधिकारी खजनी ने अधिकारियों को शेष शिकायतों के लिए स्थलीय निरीक्षण करके निर्देश दिए, लेकिन इस तरह के आयोजनों में बार-बार कम निस्तारण दर प्रशासनिक सुस्ती और जनता के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया है, जहां समस्याएं दर्ज तो होती हैं, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिलते हैं।
इस अवसर पर नायाब तहसीलदार खजनी राजस्व निरीक्षक लेखपाल पुलिस साहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में प्रशासन चूक रहा। सवाल उठता है कि जब सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे आयोजन भी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाते, तो आम नागरिक अपनी शिकायतें लेकर कहां जाए।
Leave a Reply