प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते हुए कस्बे में धूमधाम से निकली रथ यात्रा

Written by

in

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा ( गोरखपुर ) ।

रविवार को राम नवमी के सुअवसर पर श्री काली मंदिर समिति, सहजनवा के माध्यम से सहजनवा कस्बे में प्रभु श्रीराम की रथयात्रा आकर्षक, डोले, झांकियों एवं बैंड, बाजों के साथ निकाली गई। पूर्व चेयरमैन सहजनवा नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ व्यवसाई व समाजसेवी विनोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ल, तथा गौरव गुप्ता, सभासद रिंकू सिंह ने आरती कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें बाजों की धुन पर बजने वाले श्रीराम के मनोहारी भजनों पर युवाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते श्रीराम के जयघोष लगाकर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा रूट पर श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लेकर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती की । इसके साथ ही राम जन्मोत्सव की एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाईयां दी । यह रथ यात्रा सहजनवा काली मंदिर से होते हुए सहजनवा बाजार के रास्ते घघसरा मोड़ से होते हुए थाने चौराहे के रास्ते वापस रेलवे स्टेशन पर जाकर खत्म हुआ। इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान झांकियों के रूप में रामलला के साथ ही भगवान श्रीराम, माता जानकी और वीर हनुमान जी ने भी भक्तों को दर्शन दिए।

इस दौरान मनीष गुप्ता, शशांक उपाध्याय, जगदंबा गुप्ता, अंकित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशीष वर्मा, सौरभ गुप्ता, अमित मद्धेशिया, अमित निगम, विक्रम प्रताप सिंह, ओमकार मद्धेशिया, बैजनाथ मद्धेशिया, आकाश अग्रहरि, आकाश गुप्ता, मनीष जायसवाल, भूपेश सिंह, धनंजय शुक्ला, विपिन मद्धेशिया, सरवन गुप्ता, जैकी मद्धेशिया सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts