“वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने नृत्य प्रस्तूत कर सबका मन मोहा”
“गोपाल शिशु मंदिर गोला में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव”
गोला। उपनगर गोला के वार्ड नं 17 में स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित गोपाल शिशु मंदिर पर बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर देश की सतरंगी छटा बिखेरी। विभिन्न प्रकार के नृत्य नाटक भाषण और प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर संघ चालक मनोज कुमार उमर वैश्य और अतिथिगणों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री उमर वैश्य ने कहा कि छात्र छात्राएं शिक्षा के मन्दिर से कुशल शिक्षकों द्वारा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगेे बढ़ते हैं। और आगे कहा कि शिक्षा का उद्देश्य है देश के लिए योग्य नागरिक बनाना। योग्य नागरिक ही देश समाज और परिवार के लिए उपयोगी होता है। विशिष्ट अतिथि सभासद प्रतिनिधि डॉ राजेश जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत का सपना बच्चों के ही कंधे पर है। सभी छात्र छात्राएं अच्छी शिक्षा से ही देश को विकसित बना सकते है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य रविशंकर पाठक ने अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया। छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को अतिथि गणों ने देखकर सराहना किया।इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं और अभिभावक गण मौजूद रहे।
Leave a Reply