प्रशिक्षु आईपीएस आशना चौधरी ने संभाला गीडा थाने का कार्यभार

संवाददाता– एस. पी. सिंह

सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

2023 बैच की आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी ने गीडा थाना प्रभारी का पदभार संभाला ।
यह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की पिलखुवा कस्बे की मूल निवासी हैं । इनके पिता डॉ अजीत चौधरी एक सरकारी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं । आशना चौधरी ने गाजियाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है । उन्होंने ह्यूमैनिटीज विषयों के साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी । इसके बाद 2019 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ऑनर्स किया है । फिर 2023 में नई दिल्ली में स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स किया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए किसी भी समस्या को लेकर उनके द्वार हमेशा खुले हैं, लेकिन अपराध जगत से जुड़े अपराधी या तो क्षेत्र छोड़कर चले जाए वरना अपराध का अंजाम भुगतने को तैयार रहें ।
नवनियुक्त थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के सम्मानित एवं संभ्रांत लोग अपराधिक गतिविधि पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें । उन्होंने कहा कि अवैध कार्य करने वालों लगाम लगाया जाएगा तथा साधारण शिकायतों को थाना स्तर पर निपटाना जरूरी है । इसके अलावा महिला संबंधी अपराधों पर हर हाल में लगाम लगानी होगी । जिसकी विशेष प्राथमिकता हैं। अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा । प्रशिक्षु आईपीएस ने कहा कि सरकार के अपराध मुक्त जिले के सपने को साकार करने के लिए क्षेत्र में हर स्तर से नियम पालन कराया जाएगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *