चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिये हुई हवन

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ मैदान में उतर रही भारतीय टीम की जीत के लिये बड़हलगंज में नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर की अगुवाई में हवन कर के प्रार्थना की गई।
रविवार की सुबह उपनगर के पुरानी हनुमान गढ़ी स्थित गायत्री शक्तिपीठ के हवन केंद्र में जुटे भारत प्रेमियों ने हवन में आहुति प्रदान कर न्यूजीलैंड पर फाइनल में बारह वर्षों के बहुप्रतीक्षित विजय की प्रार्थना किया।
इस अवसर पर यज्ञाचार्य पुरुषोत्तम जायसवाल, जनसेवा महामंत्री/पत्रकार संतोष जायसवाल, अमरनाथ उमर, मुराली गुप्ता, लल्लू शर्मा, संजय कसेरा , संजय पटवा , सिंटू अग्रवाल, पप्पू शर्मा, विवेक जायसवाल, उमा गुप्ता, आर के तिवारी, डा वंदना उमर, चंदा जायसवाल, विकास, उमेश, भारत कसेरा, एडवोकेट शिवम गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *