राष्ट्र के विकास के लिए जरूरी है नवाचार : डॉ.उदय प्रताप सिंह

ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

बडहलगंज गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):  बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में संचालित एनएसएस की ‘द्रोण’ इकाई के सप्तदिवसीय शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवकों द्वारा चयनित गांव भयसौली में श्रमदान किया गया। साथ ही स्थानीय प्राथमिक विद्यालय की साफ सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने वहां के बच्चों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उनसे बातचीत की और उन्हें पढ़ने के लिए और स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। बौद्धिकी सत्र के वक्ता डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा की किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर नवाचार होते रहना चाहिए। सरकार नवाचारों को प्रोत्साहित कर रही है,उसका हम सभी को लाभ उठाना चाहिए। 2047 तक विकसित भारत का आधार नवाचार बनेगा। दूसरे वक्ता और कार्यक्रम अधिकारी डॉ त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने किताबों के पढ़ने पर बल देते हुए कहा कि किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती है। हमें नई-नई किताबों को पढ़ते रहना चाहिए। इससे दिमाग में नए और प्रासंगिक विचार आते रहते हैं। जो व्यक्तित्व के विकास में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक आनंद शर्मा,श्वेत प्रकाश,आयुष सिंह, रमन मिश्रा,पुष्कर जी आदि ने व्यवस्था संचालन में महती भूमिका का निर्वहन किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *