गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रभारी डॉ. अनिता कुमारी के नेतृत्व में सत्र 2024-25 के एकेडमिक ऑडिट का आयोजन डॉ आर.पी. यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राणि विज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के निर्देशन में संपादित किया गया।
डॉ यादव ने महाविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के समस्त अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक सुझाव दिया, जिन्हें भविष्य में क्रियान्वित करने का निश्चय किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जूलॉजिकल सोसाइटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्र-छात्राओं के अकादमिक व व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इसके साथ ही दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा डॉ. अनिता कुमारी के निर्देशन में पूर्णकालिक पी.एच.डी स्कॉलर आवंटित होने पर डॉ. अनिता कुमारी को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने हेतु यह मिल का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने प्राणि विज्ञान विभाग के कार्यों की प्रशंसा के साथ भविष्य में और बेहतर कार्यों के लिए सुझाव दिया। गौरतलब है कि महाविद्यालय के बीएससी बायो तृतीय वर्ष (2023-24) की छात्रा ऋचा पांडे ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा कराए जाने वाली एम.एस.सी जूलॉजी प्रवेश परीक्षा (2024) में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया हैं।
डॉ अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विभागीय कार्यों के सकुशल संपादन में श्री हिमांशु यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राणि विज्ञान विभाग व राजेंद्र शर्मा का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। इस अकादमी लेखा परीक्षण कार्यक्रम में प्रदीप कुमार यादव व प्राणी विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
Leave a Reply