प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

खजनी/ गोरखपुर। बाबा कल्याण देव की स्मृति में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण परीक्षा आयोजक संस्था, श्रीमती बसंती देवी जय मूरत सिंह इंटर कॉलेज बारी गांव गोरखपुर के द्वारा किया गया ।

इस प्रतियोगिता में 20 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, परीक्षा में कुल सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या 845 थी। मुख्य अतिथि -ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ,विशिष्ट अतिथि- अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम विजेता -साक्षी त्रिपाठी श्रीमती बसंती देवी जय मूरत सिंह इंटर कॉलेज बारी गांव
द्वितीय विजेता -शिवांगी सिंह यू एस सेंट्रल एकेडमी डेबरा सिकरीगंज
तृतीय विजेता -रिया कनौजिया डी बी एस फ्लॉवर्स एकेडमी बनकटा की छात्रा रही।

विद्यालय प्रबंधक शंकर सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के उज्जवल भविष्य की कामना किया ।इस अवसर पर विद्यालय परिवार सोनू ,सूरज सिंह, राम बच्चन ,आशुतोष, कन्हैया ,अभय, बेबी ,चांदनी ,अंकित ,नसीर बानो, हमीदा, शाहिना ,पूजा प्रेमलता आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *