सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बच्चों ने निकाली रैली
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली क्षेत्र बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सर्व प्रथम विद्यालय में बच्चों के प्रथम दिन के आगमन पर विद्यालय परिवार के द्बारा बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारो से मुख्य द्वार पर स्वागत करते हुए छात्रों के उपर पुष्प वर्षा करते हुए विद्यालय परिसर में प्रवेश कराकर स्वागत किया गया और कक्षा 1 में छः बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाकर मिष्ठान खिलाकर, कापी ,पेन, देकर नये सत्र में नामांकन किया गया।
सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत रैली निकाली गई। रैली को पूर्व प्रधानाध्यापक राम किशुन सिंह एवं प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय प्रांगण से निकलकर पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए रैली में शामिल बच्चे अपने हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
हम बच्चों का नारा है शिक्षा का अधिकार हमारा है। , पढ़ेंगे पढ़ायेंगे उन्नत देश बनायेंगे।, पापा सुन लो विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी।, मम्मी पापा हमें पढ़ाओं स्कूल जाकर नाम लिखाओ।, आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। इसके पूर्व रैली को हरी झंडी दिखाकर पूर्व प्रधानाध्यापक राम किशुन सिंह ने अभिभावकों, शिक्षकों व बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्बारा सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत छात्रों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें मुफ्त यूनिफार्म बैग जूता मोजा किताब आदि का 1200 सौ रुपया अभिभावकों के खाते में सरकार द्बारा भेजा जा रहा है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को अपने नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन कराये अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी संतोष कुमार प्रियंका मौर्या रीता सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला नितेश मौर्या पनिता माधुरी उर्मिला भोला सिंह राम बहादुर शर्मा अभिषेक अजय कुमार जयप्रकाश रीता देवी आदि शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
Leave a Reply