दुकान से सामान लेकर घर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी । उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए मनचले लड़के ने उसे पकड़ कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया था । शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया । पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है ।

मिली जानकारी से, गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शाम को दुकान पर सामान लेने गई थी । सामान लेकर बसवारी के पास पहुंची तो, आरोपी पहले से घात लगाकर बैठा था । जैसे ही युवती को देखा उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा । युवती ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया । पीड़िता की तीन बहने घर पर रहती है । भाई बाहर काम करता है । बहन घटना की जानकारी भाई को दी । पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी दीपेश कुमार पुत्र सिलोचन के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *