हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुगौना सीवान में अज्ञात कारणों से बुधवार को शाम करीब चार बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित आधा दर्जन लोगों की करीब बीस बीघा खड़ी फसल देखते ही देखते जल गई । सूचना पर मयफोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने ग्रामीणों की मदद से ट्रेक्टर से आग के चारो तरफ खेत की जूताई करा दी जिससे आग पर काबू पा लिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयश्री गुप्ता, डाक्टर हरिबंश, कैलाश शर्मा, लैश मुहम्मद, सनवारी, राजदेव यादव, भगवान दास सहित दर्जनों लोगों का करीब बीस बीघा गेहूं की फ़सल जल गई । अब देखना है कि तहसील प्रशासन कब तक नुकसान फसल का अनुदान दे पाता है, या विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कागज फाइलों में दब कर रह जाता है ।
Leave a Reply