बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल में पूर्व प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय धोबौली एवं पूर्व सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल अमरजीत कुमार चौधरी एवं कक्षा 5 के पूर्व छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी कक्षा के छात्रों को अंक पत्र वितरण किया गया। कक्षा 1 से कक्षा 5 के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त करने बच्चों को गोल्ड द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सिल्वर एवं कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्राज कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार की तरफ से पूर्व प्रधानाध्यापक राम किशुन सिंह व उनकी पत्नी राजकुमारी व दोनों पुत्रों रितेश सिह,व रुपेश सिंह को अंग वस्त्र एवं डायरी पेन,कलम, राम चरित मानस छाता छड़ी प्रतीक चिह्न शाल आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता है। शिक्षक आजीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहता है और अपने कर्त्तव्यो के प्रति सदैव तत्पर रहता है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी राम बहादुर शर्मा कुलदीप सिंह रितेश सिह रुपेश सिंह भोला सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला माधुरी पनिता राजकुमारी आदि शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
Leave a Reply