स्नेहा बकली, दिया मुखर्जी और राजनंदनी का भोजपुरी लोकगीत ‘रंगदार बाड़ा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में दो खूबसूरत अदाकारा बंगाली बाला स्नेहा बकली और दिया मुखर्जी की तूती बोलने लगी है। जब से वे दोनों अदाकारा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से एक्सक्लूसिव साइन हुई हैं। तब से एक से बढ़कर एक बेहतरीन भोजपुरी गानों में वे अपने अदा और नृत्य का जलवा बिखरते हुए नजर आती हैं और संगीतप्रेमियों का फुल इंटरटेनमेंट करती हैं, जिससे उनके चाहने वालों की लिस्ट में काफी इजाफा हो रहा है। ऐसे में भोजपुरी लोकगीत ‘रंगदार बाड़ा’ ऑडियंस के बीच आ गया है। यह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है। वह अपनी सुरीली आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। वहीं इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली और दिया मुखर्जी घघरा चोली पहने अपनी मोहक अदायगी से बिजली गिरा रही हैं।

इस गीत को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘भोजपुरी में अच्छे अच्छे गाने करने को मिलेगा। मैंने कभी सोचा नहीं था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ना मेरे लिए लक की बात है। मेरी कोशिश रहेगी मैं हमेशा अपना बेस्ट दूँ और सभी की उम्मीद पर खरा उतरूँ। इस गाने में हमने खूब धमाल मचाया है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘मैं एक बार फिर कहना चाहती हूँ कि मैं बहुत लकी हूँ, जो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ीं हूँ। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग में काम करने का मौका मिल है। इस सांग ‘रंगदार बाड़ा’ में स्नेहा बकली और मैंने जमकर हुड़दंग किया है। हमारी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘रंगदार बाड़ा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली और दिया मुखर्जी ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *