गोल्डी यादव और स्नेहा बकली का लोकगीत ‘जानू कमाले लागेला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपने मधुर आवाज से श्रोताओं पर जादू चलाने वाली सिंगर गोल्डी यादव जब भी कोई गाना गाती हैं तो हर किसी का मिजाज मस्त कर देती हैं। वहीं बंगाली बाला खूबसूरत अदाकारा स्नेहा बकली अपने अदाकारी से बिजली गिरा रही है। वह गोल्डेन कलर के चमकते सितारों वाली घघरा चोली पहने बला की खूबसूरत लग रही है और लोगों का चैन चुराकर नींद उड़ा रही है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘यह लोकगीत मस्ती से भरपूर है, जिसमें भरपूर मस्ती दिख रही है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया लोकगीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ!’

सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘मेरी आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है। इस गाने को गाते समय रंगदारी वाली फीलिंग आ रही थी। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘जानू कमाले लागेला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा स्नेहा बकली ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *