“अभियान की शुरुआत झारखंडेश्वर मन्दिर की साफ सफाई से की”
प्रभारी ब्यूरो संतोषी कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
उनवल/गोरखपुर। खजनी तहसील के भाजपा स्थापना दिवस अभियान के उपलक्ष्य में गाँव चलो अभियान के क्रम में सहजनवा विधानसभा के नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 3 टेकवार में पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय पहुचें। सर्व प्रथम टेकवार स्थिति झारखंडेश्वर मन्दिर की साफ सफाई की एवं मन्दिर परिसर में ही आयोजित चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के तपस्वी कार्यकर्ताओं की भरमार है। पार्टी का मिशन देश को आगे बढ़ाने के लिये है, सपा बसपा कांग्रेस जैसी पार्टी नही जो सिर्फ परिवार के विकास को लेकर काम करती हैं।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की संघर्ष जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा अन्त्योदय लक्ष्य को भाजपा सरकार साकार कर रही है। उन्होंने कहा आज का बूथ अध्यक्ष कल का जिलाध्यक्ष है राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है विधायक सांसद बनता है। आज कानून का शासन स्थापित हुआ है, विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा सभी को बिना भेदभाव हर घर तक पहुंचना है साथ बैठना है सरकार के विकास परक योजनाओं की चर्चा करनी है। उन्होंने कहा भाजपा के हर कार्यकर्ता को शेर की तरह निडर होकर वंदे मातरम और राष्ट्रप्रथम के भाव से कार्य करना है। उन्होंने घर-घर भ्रमण कर विकास कार्यों जानकारी ली भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने स्वागत करते हुए कहा कि 06 से 13 अप्रैल तक पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिसके क्रम में ग्राम चौपाल के माध्यम से सरकार उपलब्धियों की चर्चा कर आमजन की राय को जानने का काम किया जायेगा।
इस मौके पर संतोष राम त्रिपाठी, दिगंबर पाण्डेय, इंद्र कुमार निगम, व्यास सिंह, अम्बरीश राहुल त्रिपाठी, रमेश पासवान, प्रदीप सिंह, अवनीश शर्मा, विकास त्रिपाठी, नागेंद्र पाण्डेय, मार्कण्डेय शुक्ल, अरविन्द कुमार,सतीश कुमार, रामचंद्र त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, अजय गोस्वामी, महेंद्र चौधरी, पवन निगम अन्य मौजूद रहे।
Leave a Reply