सांसद निधि (MPLADS) से ग्रामीण क्षेत्रों में ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) चलाने की योजनाओ का लाभ क्षेत्रीय ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उक्त बाते शनिवार को पिपरौली ब्लॉक के नगवा गांव में सांसद निधि द्वारा आयोजित निःशुल्क ओपीडी एम्बुलेंस सेवा एवं दवा वितरण कार्यक्रम में भाजपा के ब्लॉक उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पाल उर्फ गुड्डू ने कहीं।
उन्होंने बताया कि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला के सौजन्य से सदर सांसद रवि किशन अपने क्षेत्र में विकास कार्य के लिए यह योजना लगातार चला रहे है, जिसमें स्वास्थ्य सेवा भी शामिल है।
इस अवसर डॉ बृज किशोर सिंह, फार्मासिस्ट सूरज यादव, रामपाल, विरु शर्मा, अनिल गौड़, राहुल पाल, रामचन्द्र पाल, समीर गौड़ समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply