19 अप्रैल नहीं 09 मई को होगा, जनसेवा का सामूहिक विवाह, पूर्व प्रस्तावित तिथि को लग्न न मिलने के चलते हुआ निर्णय

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज उपनगर के चरणपादुका कुटी पर जनसेवा संस्था द्वारा आगामी 19 अप्रैल को पूर्व घोषित सामूहिक विवाह समारोह स्थगित कर दिया गया है।

मंगलवार को जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुयें बताया कि सामूहिक विवाह की सारी तैयारियां सुचारू रूप से चल रही है, तिथि को लेकर संस्था से जुड़े विद्वान आचार्यों ने बताया कि 19 अप्रैल को दिन में विवाह का मुहूर्त नहीं है। चूंकि की संस्था द्वारा गरीब परिवार की बेटियों का विवाह अपने खर्चे पर पूरी तरह रीति-रिवाजों का पालन करते हुए कराया जाता है।

अतः विद्वान आचार्यों के सुझाव पर विवाह की तिथि को आगे बढ़ाते हुये 09 मई को कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विवाह के लिये जिन युगलों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उन्हें सूचित किया जा चुका है। विवाह के इच्छुक अन्य जोड़े भी अभी रजिस्ट्रेशन करा सकते है। समारोह में सभी धर्मों की बेटियों का विवाह उनकी धर्म, आस्था और परंपरा को ध्यान में रखते हुयें कराने की व्यवस्था बनाई गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *