फिल्म स्टार सूरज सम्राट और देवेंद्र कुमार अभिनीत दो भोजपुरी फिल्म ‘अर्धांगिनी’ और ‘राधिका’ की शूटिंग समाप्त होने के बाद दोनों फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई के अंधेरी स्थित स्टूडियो में शुरू कर दिया गया है। दोनों फिल्मों का एक साथ पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू करने से पहले अभिनेता सूरज सम्राट और संपादक दीपक जऊल ने विधिवत गणेश जी की पूजा अर्चना करके लड्डू का भोग चढ़ाया। तदोपरांत फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क का शुभारंभ किया गया।
गौरतलब है कि जाने माने फ़िल्म निर्देशक दिलीप कुँवर जॉन के निर्देशन में पीआरएस फ़िल्म प्रोडक्शन बैनर के तले बन रही दोनों फिल्मों की शूटिंग भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश के जिला खलीलाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ की गई है, जोकि फैमिली ड्रामा से भरपूर दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। दोनों फ़िल्म के निर्माता डॉ. देवेन्द्र कुमार, नीलू गौतम हैं, जो बिग लेबल पर संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। दोनों फिल्मों के निर्देशक दिलीप कुँवर जॉन हैं, जिन्होंने बहुत ही उम्दा फिल्म का निर्देशन किया है। दोनों फ़िल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह हैं, जिन्होंने बहुत ही अलग पारिवारिक फिल्म का लेखन किया है। डीओपी प्रमोद पांडेय, आर्ट डायरेक्टर डीएन मौर्या हैं। फ़िल्म के ईपी शाहिद आलम (जावेद), प्रोडक्शन कंट्रोलर मुन्ना यादव, प्रोडक्शन मैनेजर मुन्ना माईकल, रुद्र हैं। हेयर ड्रेसर गुनगुन, कॉस्ट्यूम मोनू, एसोसिएट डायरेक्टर संजय महतो, रजनिश कुमार ,राजन कुमार शाह , असिस्टेंट डायरेक्टर नवनीत गुप्ता हैं।
बता दें कि फ़िल्म ‘राधिका’ के मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, शुभी शर्मा, देवेन्द्र कुमार, माया यादव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, संजय महतो, खुशबू यादव, केशव सिपाही,अनुज लाल, मन्नू मलिक, मुकेश कुमार, सोनी सिंह, विद्या, अनामिका, राजमती, सुनीता मौर्या, संदीप शर्मा इत्यादि हैं। वहीं फिल्म ‘अर्धांगिनी 2’ के कलाकार सूरज सम्राट, तनु श्री, देवेन्द्र कुमार, माही खान,शाहिल शेख , जे नीलम, जय प्रकाश, इन्द्रसेन यादव, संजय महतो, खुशबू यादव, अनीता ओझा, केशव सिपाही, दिव्या, कौशल शर्मा, मुन्ना सिंह व अमित आदि हैं।
Leave a Reply