आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा तहसील क्षेत्र के भरसाड़ में आबादी की भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। और एसडीएम सहजनवा दीपक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही लीलावती ने कहा कि गांव के दलित बस्ती में आबादी की खाली पड़ी भूमि है। जिसमें ग्रामीण शादी विवाह तथा अन्य कार्यक्रम में इस स्थान का प्रयोग करते है। वर्तमान समय में गांव का एक मनबढ़ इस खाली भूमि में अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा है। विरोध करने पर गाली गलौज, मारपीट पर आमादा है और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है।

इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। नायब तहसीलदार को जांच कर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है।

प्रदर्शन करने वालो में बृजेश कुमार, पारसनाथ, राकेश कुमार, रमेश, महेंद्र, सीमा देवी, इंद्रावती देवी, दुर्गावती, सरिया, पूनम, ममता, केतली, श्रीभागवत, गलीचा, विंद्रावती, सतीश कुमार, राममिलन, अनिता, झींक शीला, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *