पहली बार आम्रपाली दूबे डबल रोल में होंगी आमने-सामने, ‘मधुमती’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार एक्ट्रेस भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे पहली बार डबल रोल में आमने-सामने दिखाई पड़ने वाली हैं। जी हां! मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘मधुमती’ में आम्रपाली दूबे जहाँ डबल रोल में दिखेंगी, तो वहीं वे सिल्वर स्क्रीन पर आमने-सामने होकर दर्शकों के बीच तहलका मचाने वाली हैं। जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। राजीव रंजन सिंह कृत मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर धीरज ठाकुर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है, जोकि काफी वायरल हो चुका है। पीआरए फिल्म्स प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता राजीव रंजन सिंह हैं। इस फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर बहुत ही अट्रैक्टिव और सस्पेंस से भरपूर दिख रहा है। यह फिल्म हॉरर ड्रामा, सस्पेंस, कॉमेडी, मारधाड़ एवं हैरतअंगेज कारनामों से भरपूर है। पोस्टर में आम्रपाली दूबे डबल रोल में में दिख रही हैं। वे एक लुक में साधारण ग्रामीण महिला के रूप में दिख रही हैं तो वहीं दूसरे लुक में वे वेस्टर्न ऑउट फिट पहने दो लोगों का गला पकड़े दिख रही हैं। फ़िल्म के अन्य कलाकार भी अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस फ़िल्म की लेखिका रागिनी पांडेय हैं। लाइन प्रोड्यूसर एमटी सिनेमा, संगीतकार आर्यन पॉटर, साजन मिश्रा, गीतकार धरम हिंदुस्तानी, शेखर मधुर हैं। डीओपी विजय मंडल, एडिटर कृष्ण मुरारी, एक्शन मास्टर श्रवण कुमार, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, प्रोडक्शन कंट्रोलर जावेद आलम, अरशद शेख, पीआरओ रामचन्द्र यादव, डिजाइनर प्रशांत हैं। मुख्य भूमिका में आम्रपाली दूबे, राकेश बाबू, राज प्रेमी, संजय पांडेय, प्रकाश जैस, पप्पू यादव, जे नीलम, बीना पांडेय, सोनू पांडेय, प्रेम दूबे, रत्नेश बरनवाल तथा बाल कलाकार मिस्टी आदि हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *