राजू निषाद उर्फ विधायक नामक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में की गई हत्या

 उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर झंगहा थाना क्षेत्र के नदुआज्ञानपार के पुछियहवा टोला के 20 नंबर बोरिंग के पास हुई। मृतक की पहचान इसी गांव के काली टोला निवासी राजू निषाद उर्फ विधायक उम्र तकरीबन(22) बर्ष पुत्र मुखलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि राजू निषाद उर्फ विधायक एक तिलक के कार्यक्रम में गया था। वहीं किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में उसे चोटें आयीं, जिससे मौत हो गई।

घरवालों का कहना है कि रात 11 बजे के आसपास दो युवक घर आए और धीरज को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद गांव के ही कुछ लड़कों ने बताया कि विधायक का 20 नंबर बोरिंग पर झगड़ा हो गया है। जब घरवाले पहुंचे तो वह खून से लतफथ था। उसे ब्रह्मपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों को उसके कुछ मित्रों पर संदेह है। हालांकि इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। घटना स्थल का भी निरीक्षण किया गया। घरवालों को संदेह है कि जो लोग धीरज को साथ लेकर गए हैं, उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया होगा।घरवालों का रो-रो रोकर है बुरा हाल।

जैसे ही घर के लोगों को इस बात की सूचना मिली कि राजू निषाद उर्फ विधायक का झगड़ा हो गया है। वे 20 नंबर बोरिंग की ओर गए। वहां राजू निषाद उर्फ विधायक खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। आनन-फानन में उसे ब्रह्मपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
राजू निषाद उर्फ विधायक का मौत सुनते की घर में कोहराम मच गया।

पुलिस उन लोगों की तलाश में जुट गई है, जो धीरज को बुलाकर अपने साथ ले जाने वालों की तलाश कर रही है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय उसके दोस्त भी घर पर सूचना देने आए। जबतक घर के लोग पहुंचते देर हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानिए क्या कहती है पुलिस

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि झंगहा थाना क्षेत्र में तिलक समारोह में मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *