गोरखपुर । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात क्षेत्र पंचायत के पूर्व सदस्य ने घर के सामने आम के पेड़ पर फांसी से लटककर जान दे दी। गुरुवार सुबह परिजनों ने शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बुदहट के टोला विशुनपुर निवासी मनोज दुबे (35) पुत्र स्व. विजय दुबे के रूप में हुई है।
मनोज दुबे की पत्नी तीन बच्चों के साथ मायके एक कार्यक्रममें शामिल होने गई थीं। घर पर मनोज व उनकी मां ही थे। बुधवार की रात में दोनों ने भोजन किया। उसके बाद सोने चले गए। रात में ही किसी मनोज ने घर के सामने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गए। सुबह 4 बजे उठे उनके चाचा लालजी ने मनोज का शव लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए।
बताया जा रहा है कि मनोज की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पिता की पहले ही मौत हो गई थी। 2015 में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) रहे थे। उसके बाद परिवार की जरूरतों को देखते हुए रोजगार के सिलसिले में गुरुग्राम चले गए थे। वहीं नौकरी कर रहे थे। 5 अप्रैल को ही घर वापस आए थे।
*इकलौते बेटे थे मनोज*
मनोज दुबे इकलौते बेटे थे। उन पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। लगभग 40 दिनों से घर पर ही रहने के दौरान आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। मनोज के एक बेटा और दो बेटियां हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण मनोज ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।मनोज की शादी 2017 में बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खमुआ में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। मनोज की ससुराल में उपनयन संस्कार था। जिसमें शामिल होने के लिए बच्चों के साथ पत्नी मायके गई थीं।
Leave a Reply