कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के साथ अर्पित की श्रद्धांजलि

कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने जनपद कुशीनगर स्थित गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री श्रद्धेय स्व.बाबू गेंदा सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में नगर विकास / ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री ए के शर्मा के साथ सम्मलित होकर श्रद्धांजली अर्पित किया।

स्व. गेंदा सिंह जी के द्वारा किया हर एक कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस कार्यक्रम में मानीय विधायक गण रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, हाटा श्री मोहन वर्मा जी, पड़रौना सदर श्री मनीष जायसवाल जी, खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय जी, तमकुहीराज डॉ असीम कुमार जी, जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, कार्यक्रम संरक्षक श्री सतेन्द्र उर्फ गुड्डू शुक्ला जी, कार्यक्रम आयोजक श्री पुनीत राय जी, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्तागण सहित कार्यकर्ता गण व स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *