Tag: #Political#news#kushinagar#up
-

दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया
लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर की हाटा विधानसभा में लोक निर्माण विभाग द्वारादो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
महुआरी चौराहा से करजहां घाट तक सड़क निर्माण कार्य
बलेश्वर चौराहा–बिस्वा मार्ग से मुण्डेरा खाकी तक नई सड़क निर्माण परियोजना, इन विकास कार्यों से क्षेत्रीय आवागमन को सुविधा मिलेगी और गांवों की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी।उक्त अवसर पर विधायक हाटा श्री मोहन वर्मा जी सहित पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह शिलान्यास क्षेत्र की प्रगति की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
-

कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के साथ अर्पित की श्रद्धांजलि
कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने जनपद कुशीनगर स्थित गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री श्रद्धेय स्व.बाबू गेंदा सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में नगर विकास / ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री ए के शर्मा के साथ सम्मलित होकर श्रद्धांजली अर्पित किया।
स्व. गेंदा सिंह जी के द्वारा किया हर एक कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस कार्यक्रम में मानीय विधायक गण रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, हाटा श्री मोहन वर्मा जी, पड़रौना सदर श्री मनीष जायसवाल जी, खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय जी, तमकुहीराज डॉ असीम कुमार जी, जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, कार्यक्रम संरक्षक श्री सतेन्द्र उर्फ गुड्डू शुक्ला जी, कार्यक्रम आयोजक श्री पुनीत राय जी, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्तागण सहित कार्यकर्ता गण व स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
-

कुशीनगर सांसद विजय दुबे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ सम्मिलित हुए उद्घाटन समारोह में
कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मथौली में नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय नगर विकास व ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री एके शर्मा जी के साथ सम्मिलित हुए।
यह सिर्फ एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि स्थानीय शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। डबल इंजन की भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उक्त अवसर पर माननीय विधायक गण रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़, हाटा श्री मोहन वर्मा, खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय, पड़रौना सदर श्री मनीष जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री राजेश्वर सिंह, जनप्रतिनिधि गण, पार्टी पदाधिकारी गण, कार्यक्रम संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नवरंग सिंह सहित स्थानीय जनता उपस्थित रहें।
-

कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने शोकाकुल परिवारों को दी सांत्वना
कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने आज लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत विभिन्न शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
* नगर पालिका हाटा में पूर्व चेयरमैन स्व. राजकिशोर मिश्रा जी के ब्रह्मभोज में सम्मलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
* नगर पालिका परिषद हाटा अन्तर्गत वॉर्ड न० 1 बाघनाथ (हरिजन बस्ती) में श्री कमलेश प्रसाद जी के आकस्मिक दुःखद निधन के उपरान्त शोकाकुल परिजनों से भेंटकर शोक-संवेदना व्यक्त किया।
* नगर पंचायत कप्तानगंज अंतर्गत वॉर्ड न० 1 निषाद नगर में पूर्व मण्डल अध्यक्ष स्व. श्री केशव मिश्रा जी के ब्रह्मभोज में सम्मलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत सभी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
“ॐ शांति !”
-

कुशीनगर के लोकसभा सांसद विजय दुबे ने किया बस सेवा का शुभारंभ, कुड़वा से लखनऊ तक अब सफर और आसान
कुशीनगर के लोकसभा सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा कुशीनगर के कुड़वा दिलीप नगर में कुड़वा से लखनऊ तक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित ये बस आम जनमानस को सुगम और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगी।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए परिवहन विभाग को हार्दिक धन्यवाद।
उक्त अवसर पर जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ महेन्द्र सिंह जी, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन विभाग पड़रौना डिपो,कार्यालय सहायक द्वितीय पड़रौना, बस स्टेशन प्रभारी कसया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चमन यादव जी, मण्डल अध्यक्ष कसया देहात श्री अमरजीत कुशवाहा जी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री कमोद सिंह ,पार्टी पदाधिकारी गण सहित स्थानीय आम जन उपस्थित रहेन।
-

कुशीनगर के सांसद विजय दुबे अधिवक्ता बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने आज लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत कसया तहसील प्रांगण में ‘अधिवक्ता बार एसोसिएशन कसया 2025’ के शपथ ग्रहण समारोह में दीप प्रज्वलित कर सम्मिलित होकर नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण को शपथ दिलवा कर कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
सभी नव नियुक्त अध्यक्ष व पदाधिकारी गण को ढेर सारी शुभकामनाएं बधाई।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कुशीनगर श्री दुर्गेश राय जी,उपजिलाधिकारी कसया, नगर पालिका अध्यक्ष कुशीनगर श्री किरन जायसवाल जी,नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ज्ञानेन्द्र लाल श्रीवास्तव जी, मण्डल अध्यक्ष कुशीनगर श्री अद्या पाण्डेय जी, मण्डल अध्यक्ष कसया देहात श्री अमरजीत कुशवाहा जी सहित पार्टी पधाधिकारी गण, अधिवक्ता गण सहित नव निर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी गण एवं क्षेत्रीय जनता जनार्दन उपस्थित रहे।
Bharatiya Janata Party (BJP)
-

कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस
कुशीनगर के विधायक माननीय सांसद विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत रामकोला विधानसभा के ग्राम सभा नारायणपुर चरग़हां में पहुंचकर मार्ग दुर्घटना में दिवंगत स्व. योगेन्द्र मद्धेशिया जी, स्व हरेंद्र मद्धेशिया जी, स्व.मुकेश मद्धेशिया जी, स्व.रंजीत मद्धेशिया जी, स्व.ओमप्रकाश मद्धेशिया जी,और ग्राम सभा कुसम्हा टोला गुरचिया निवासी स्व.भीम यादव जी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया व शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

साथ ही संबंधित उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके पीड़ित मृतक के स्वजनों को कृषक दुर्घटना बीमा सहित अन्य सरकारी लाभ सहायता देने के लिए निर्देश दिया।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुःख की घड़ी में मैं और पूरा भाजपा परिवार आपके साथ खड़ा है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिजनों की जो भी संभव सहायता होगी, वह उन्हें दी जाएगी।
इस दौरान माननीय विधायक रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, माननीय विधायक कुशीनगर श्री पी एन पाठक जी, मण्डल अध्यक्ष गण,पार्टी पदाधिकारी गण सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
-

कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने गांव चलों अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका
गांव चलों अभियान के तहत लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा रामकोला के शक्ति केंद्र बोदरवार में, बूथ संख्या 68 (देवकली उर्फ चकिया) में घर घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट किया।
इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की गई और लाभार्थियों को पत्रक वितरित किए गए।
-

कुशीनगर के सांसद विजय दुबे सम्मिलित हुए वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में
कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत विधानसभा हाटा के ग्राम सभा सिंहपुर के गोस्वामी तुलसीदास समाज कल्याण बाल लघु माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कर वितरण समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
शानदार कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार और छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं।










