कुशीनगर सांसद विजय दुबे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ सम्मिलित हुए उद्घाटन समारोह में

कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मथौली में नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय नगर विकास व ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री एके शर्मा जी के साथ सम्मिलित हुए।

यह सिर्फ एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि स्थानीय शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। डबल इंजन की भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उक्त अवसर पर माननीय विधायक गण रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़, हाटा श्री मोहन वर्मा, खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय, पड़रौना सदर श्री मनीष जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री राजेश्वर सिंह, जनप्रतिनिधि गण, पार्टी पदाधिकारी गण, कार्यक्रम संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नवरंग सिंह सहित स्थानीय जनता उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *