कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस

कुशीनगर के विधायक माननीय सांसद विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत रामकोला विधानसभा के ग्राम सभा नारायणपुर चरग़हां में पहुंचकर मार्ग दुर्घटना में दिवंगत स्व. योगेन्द्र मद्धेशिया जी, स्व हरेंद्र मद्धेशिया जी, स्व.मुकेश मद्धेशिया जी, स्व.रंजीत मद्धेशिया जी, स्व.ओमप्रकाश मद्धेशिया जी,और ग्राम सभा कुसम्हा टोला गुरचिया निवासी स्व.भीम यादव जी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया व शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

साथ ही संबंधित उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके पीड़ित मृतक के स्वजनों को कृषक दुर्घटना बीमा सहित अन्य सरकारी लाभ सहायता देने के लिए निर्देश दिया।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुःख की घड़ी में मैं और पूरा भाजपा परिवार आपके साथ खड़ा है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिजनों की जो भी संभव सहायता होगी, वह उन्हें दी जाएगी।

इस दौरान माननीय विधायक रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, माननीय विधायक कुशीनगर श्री पी एन पाठक जी, मण्डल अध्यक्ष गण,पार्टी पदाधिकारी गण सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *