कुशीनगर के लोकसभा सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा कुशीनगर के कुड़वा दिलीप नगर में कुड़वा से लखनऊ तक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित ये बस आम जनमानस को सुगम और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगी।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए परिवहन विभाग को हार्दिक धन्यवाद।
उक्त अवसर पर जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ महेन्द्र सिंह जी, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन विभाग पड़रौना डिपो,कार्यालय सहायक द्वितीय पड़रौना, बस स्टेशन प्रभारी कसया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चमन यादव जी, मण्डल अध्यक्ष कसया देहात श्री अमरजीत कुशवाहा जी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री कमोद सिंह ,पार्टी पदाधिकारी गण सहित स्थानीय आम जन उपस्थित रहेन।
Leave a Reply