कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने आज लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत विभिन्न शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
* नगर पालिका हाटा में पूर्व चेयरमैन स्व. राजकिशोर मिश्रा जी के ब्रह्मभोज में सम्मलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
* नगर पालिका परिषद हाटा अन्तर्गत वॉर्ड न० 1 बाघनाथ (हरिजन बस्ती) में श्री कमलेश प्रसाद जी के आकस्मिक दुःखद निधन के उपरान्त शोकाकुल परिजनों से भेंटकर शोक-संवेदना व्यक्त किया।
* नगर पंचायत कप्तानगंज अंतर्गत वॉर्ड न० 1 निषाद नगर में पूर्व मण्डल अध्यक्ष स्व. श्री केशव मिश्रा जी के ब्रह्मभोज में सम्मलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत सभी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
Leave a Reply