Tag: #Political#news#kushinagar#up

  • “विकास वहीं, जो जनता की वर्षों की अपेक्षाओं को पूर्ण करे” : कुशीनगर सांसद विजय दुबे

    “विकास वहीं, जो जनता की वर्षों की अपेक्षाओं को पूर्ण करे” : कुशीनगर सांसद विजय दुबे

    आज कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर, रामकोला विधानसभा के ग्राम सभा देवकली उर्फ चकिया में बहुप्रतीक्षित अंडरपास के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

    यह परियोजना सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि उन कई दशकों के जनसंघर्ष और सामाजिक आंदोलनों का परिणाम है,
    जिसमें क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही।

    इस अंडरपास के निर्माण से दर्जनों ग्राम सभाओं की जनता अब आवागमन की बेहतर सुविधा और सुरक्षा का लाभ उठा सकेगी।

    जन आकांक्षाओं का सम्मान ही हमारा संकल्प है।

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे सक्रिय सदस्य सम्मेलन के आयोजन में सम्मिलित हुए

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे सक्रिय सदस्य सम्मेलन के आयोजन में सम्मिलित हुए

    भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत खड्डा विधानसभा के शाही मैरेज हॉल खड्डा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन के आयोजन में सम्मिलित हुए।

    भाजपा के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ तथा ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र एवं माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी व माननीय मुख्यमंत्री पूज्यनीय योगी आदित्यनाथ के नेतृव व विचारों को जन-जन तक पहुँचानें हेतु दृढ़ संकल्पित सक्रिय कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा का संचार किया। जन-जन तक संगठन की विचारधारा को पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता दिन-रात समर्पित है।

    कार्यकर्ताओं का जोश, समर्पण और सेवा भाव देखकर यह यकीन और गहरा हुआ कि भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं, एक विचारधारा है, जो ‘सेवा, संगठन और समर्पण’ की नींव पर है।

    उक्त अवसर पर माननीय विधायक खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय जी, पार्टी पदाधिकारी गण सहित मण्डल गण व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

     

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने क्षेत्र के शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने क्षेत्र के शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया

    कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने सोमवार, 7 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों के शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें के ढांढस बंधाया।

    * पड़रौना विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सिधुवा में बाबा सिद्धनाथ पीठ के महंथ श्री योगेश्वर नाथ जी के छोटे सुपुत्र आशीष के दुखद निधन के उपरांत शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

    * नगर पालिका परिषद पड़रौना के वॉर्ड न० 16 इन्दिरा उर्फ मदनसेन नगर में सातो बहिनिया मंदिर प्रांगण में नीम का पेड़ गिरने से हुई दुर्घटना में पूर्व सभासद स्व. कृष्णा सिंह पटेल जी एवं छोटे लाल श्रीवास्तव जी के आकस्मिक निधन के उपरान्त परिजनों से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया और शोकाकुल परिवारों को हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया।

    ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
    “ॐ शान्ति “

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने बंधन बैंक की पडरौना शाखा का किया उद्घाटन

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने बंधन बैंक की पडरौना शाखा का किया उद्घाटन

    कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने सोमवार, 7 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत पड़रौना नगर में बन्धन बैंक पड़रौना शाखा के उद्वघाटन समारोह में फीता काटकर शुभारंभ किया।

    उक्त अवसर माननीय विधायक पड़रौना सदर श्री मनीष जायसवाल जी, क्षेत्रीय प्रबन्धक बन्धन बैंक श्री पीयूष बाजपेई जी, शाखा प्रबंधक पड़रौना श्री चेतन शर्मा जी,पार्टी पदाधिकारी गण सहित बैंक कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने छह नई एंबुलेंसों को किया रवाना

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने छह नई एंबुलेंसों को किया रवाना

    कुशीनगर के लोकसभा सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा कुशीनगर अन्तर्गत जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर कार्यालय रविन्द्र नगर धुस पड़रौना में सोमवार 7 अप्रैल को स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 06 नई एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    इन अत्याधुनिक एम्बुलेंसों के जुड़ने से ज़रूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी, जिससे आपात स्थिति में मरीजों का उपचार और आसान होगा। यह पहल गोरखपुर के स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मज़बूती प्रदान करेगी।

    आपातकालीन स्थिति में 102 और 108 नंबर पर कॉल करें – सेवा हर वक्त, हर जगह आपके साथ।

    उक्त अवसर पर माननीय विधायक पड़रौना सदर श्री मनीष जायसवाल जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर, पार्टी पदाधिकारी गण, मण्डल अध्यक्ष गण सहित स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • कुशीनगर सांसद विजय दुबे बेदुबार में मां सोनमति मंदिर में विभिन्न विकास लोकार्पण कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित

    कुशीनगर सांसद विजय दुबे बेदुबार में मां सोनमति मंदिर में विभिन्न विकास लोकार्पण कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित

    कुशीनगर के लोकसभा सांसद माननीय विजय दुबे ने राम नवमी के पवित्र अवसर पर लोकसभा कुशीनगर के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र हाटा के ग्राम सभा बेदुपार में मां सोनमती मन्दिर प्रांगण में विभिन्न विकास कार्यों लोकार्पण कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया।

    उक्त अवसर पर माननीय विधायक हाटा श्री मोहन वर्मा जी, ब्लॉक प्रमुख मोतीचक, मण्डल अध्यक्षगण सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण तथा सम्मानित जनता – जनार्दन उपस्थित रहें।

     

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने रेल भवन में की रेल मंत्री से मुलाकात

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने रेल भवन में की रेल मंत्री से मुलाकात

    कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद विजय दुबे ने शुक्रवार, 4 अप्रैल को रेल भवन दिल्ली में, कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के छितौनी निवासी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रेल मंत्री माननीय अश्वनी वैष्णव से मिल कर ‘छितौनी तमकुही रेल परियोजना’ के प्रगति के बारे में और गोरखपुर से छितौनी के लिए एक डैमो ट्रेन चलाने की मांग की।

    माननीय मंत्री जी के आश्वासन से सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी को 10 वर्षों से बंद हो चुके छितौनी तमकुही परियोजना को पुनः शुरू करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने क्षेत्र में विद्युत वितरण को और सूर्य ग्रहण करने के लिए किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने क्षेत्र में विद्युत वितरण को और सूर्य ग्रहण करने के लिए किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन

    कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने शनिवार, 22 मार्च को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के अन्तर्गत खड्डा विधानसभा के ग्राम सभा भेड़ी जंगल में कुशीनगर में विद्युत वितरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ‘RDSS-UEHH योजना’ के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर माननीय विधायक खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय जी, जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ कुशीनगर श्री सन्तोष मणि त्रिपाठी जी, अधीक्षण अभियंता कुशीनगर, अधिशासी अभियंता पड़रौना, परियोजना निदेशक कार्यदायी संस्था, पार्टी पदाधिकारी गण सहित ग्राम प्रधान व स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहें।

  • कुशीनगर के लोकसभा सांसद विजय दुबे ने शो का कुल परिवारों से मिलकर के व्यक्त की शोक संवेदना

    कुशीनगर के लोकसभा सांसद विजय दुबे ने शो का कुल परिवारों से मिलकर के व्यक्त की शोक संवेदना

     कुशीनगर के लोकसभा सांसद माननीय विजय दुबे ने शनिवार, 22 मार्च को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के अंतर्गत विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मिलकर अपनी शोक संवेदना को व्यक्त किया।

    माननीय सांसद विजय दुबे ने विकास खण्ड खड्डा अन्तर्गत ग्राम सभा बोधी छापर एडीओ टोला में सुग्रीव चौधरी जी के मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक निधन के उपरान्त शोकाकुल परिवार को ढाढ़़स बंधाया और दूरभाष पर सम्बंधित अधिकारियों को कृषक दुर्घटना बीमा लाभ एवं अन्य सरकारी सुविधाएं जल्द से जल्द दिलाने के लिए निर्देशित किया।

     माननीय सांसद नगर पंचायत खड्डा में वरिष्ठ पत्रकार श्री नत्थू शर्मा जी के चचेरे भाई के ब्रह्मभोज में भी सम्मलित हुए।

     इसके साथ ही सांसद विजय दुबे ने विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया अन्तर्गत ग्राम सभा पिपरा बुजुर्ग में श्री बी० एन० तिवारी जी के पूज्य माता जी के निधन के उपरान्त शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

    माननीय सांसद विजय दुबे ने इन सभी शो का कुल परिवारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की, “ईश्वर दिवंगत सभी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति! “

  • कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे सम्मिलित हुए होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में

    कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे सम्मिलित हुए होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में

    कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे, शनिवार, 22 मार्च को ‘छितौनी-तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति’ द्वारा आयोजित होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए।

    माननीय सांसद विजय दुबे ने इस अवसर पर कहा कि “रेल परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।आप सभी का स्नेह और सहयोग यूं ही बना रहें।”

    उक्त अवसर पर माननीय विधायक खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय जी, पार्टी पदाधिकारी गण, गणमान्य नागरिक, संघर्ष समिति के पदाधिकारी गण सहित पत्रकार बन्धु तथा सम्मानित स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।