कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने क्षेत्र के शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया

कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने सोमवार, 7 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों के शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें के ढांढस बंधाया।

* पड़रौना विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सिधुवा में बाबा सिद्धनाथ पीठ के महंथ श्री योगेश्वर नाथ जी के छोटे सुपुत्र आशीष के दुखद निधन के उपरांत शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

* नगर पालिका परिषद पड़रौना के वॉर्ड न० 16 इन्दिरा उर्फ मदनसेन नगर में सातो बहिनिया मंदिर प्रांगण में नीम का पेड़ गिरने से हुई दुर्घटना में पूर्व सभासद स्व. कृष्णा सिंह पटेल जी एवं छोटे लाल श्रीवास्तव जी के आकस्मिक निधन के उपरान्त परिजनों से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया और शोकाकुल परिवारों को हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
“ॐ शान्ति “

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts