कुशीनगर के लोकसभा सांसद माननीय विजय दुबे ने शनिवार, 22 मार्च को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के अंतर्गत विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मिलकर अपनी शोक संवेदना को व्यक्त किया।
माननीय सांसद विजय दुबे ने विकास खण्ड खड्डा अन्तर्गत ग्राम सभा बोधी छापर एडीओ टोला में सुग्रीव चौधरी जी के मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक निधन के उपरान्त शोकाकुल परिवार को ढाढ़़स बंधाया और दूरभाष पर सम्बंधित अधिकारियों को कृषक दुर्घटना बीमा लाभ एवं अन्य सरकारी सुविधाएं जल्द से जल्द दिलाने के लिए निर्देशित किया।
माननीय सांसद नगर पंचायत खड्डा में वरिष्ठ पत्रकार श्री नत्थू शर्मा जी के चचेरे भाई के ब्रह्मभोज में भी सम्मलित हुए।
इसके साथ ही सांसद विजय दुबे ने विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया अन्तर्गत ग्राम सभा पिपरा बुजुर्ग में श्री बी० एन० तिवारी जी के पूज्य माता जी के निधन के उपरान्त शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
माननीय सांसद विजय दुबे ने इन सभी शो का कुल परिवारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की, “ईश्वर दिवंगत सभी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति! “
Leave a Reply