Tag: #Political#news#kushinagar#up

  • सांसद ने बढ़ाया रोजगार मेलें द्वारा युवा शक्ति का सामर्थ्य

    सांसद ने बढ़ाया रोजगार मेलें द्वारा युवा शक्ति का सामर्थ्य

    आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में युवा शक्ति के सपनों को नई उड़ान मिलने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में भी उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो रही है, इसी क्रम में आज कुशीनगर के सांसद विजय दुबे विधानसभा क्षेत्र खड्डा में आयोजित एक दिवसीय बृहद् रोज़गार मेला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर के कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

    रोजगार के नए अवसरों का सृजन कर भारत की युवा शक्ति के सामर्थ्य को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने हेतु भाजपा सरकार कृत-संकल्पित हैं, इसके परिप्रेक्ष्य में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा.विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय , चैयरमैन प्रतिनिधि खड्डा दुर्गेश्वर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता निलेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण , मण्डल अध्यक्ष,पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं लाभार्गथियों के साथ – साथ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

  • सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों शिलान्यास और लोकार्पण

    सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों शिलान्यास और लोकार्पण

    आज कुशीनगर के लोकसभा सांसद विजय दुबे ने विधानसभा क्षेत्र खड्डा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मडार बिंदवलिया में बरई पट्टी आज़ाद चौक पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया और साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ भी दिया।

    उक्त अवसर पर मा. विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय जी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया शेषनाथ यादव जी, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी , ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधिगण , मण्डल अध्यक्षगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रहीं।