उधार का पैसा मांगने पर मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ गोडीयाना टोला निवासी एक व्यक्ति को उधार का दिया गया पैसा मांगना महंगा पड़ गया। उसे मनबढ़ ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर कर पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के नौसढ़ गोडीयाना टोला निवासी राजदेव मझवार पुत्र मिठाई मझवार ने दो वर्ष पूर्व गांव के एक व्यक्ति को आटो खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपया दिया था। पांच माह पूर्व आरोपी के लड़के की तबियत खराब होने पर पीड़ित ने स्वर्णकार को अपनी सोने की अंगूठी बंधक में रख कर दिया। तथा 10 हजार नकद दिया और पीड़ित ने कुल 1.75 लाख रुपए दिया है। शुक्रवार की रात में करीब 10 बजे जब दिया गया रुपया आरोपी से मांगा तो देने से इंकार करते हुए गाली गलौज करने के साथ अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर लात मुक्कों तथा ईट से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दीपक, किशन, राधिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *